फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   13 ghante late pahuchi raajdhaani

13 घंटे लेट आई राज्यरानी एक्सप्रेस, 9 घंटे लेट रवाना  

Tue, 05 Jun 2018 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
13 ghante late pahuchi raajdhaani
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राइट टाइम होने की बजाय राज्यरानी एक्सप्रेस की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। रविवार रात साढ़े दस बजे पहुंचने वाली राज्यरानी 13 घंटे की देरी से सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सिटी स्टेशन पहुंची। इसके चलते इसे 9 घंटे देरी से रवाना किया जा सका। उत्कल एक्सप्रेस के अलावा संगम व नौचंदी एक्सप्रेस भी लेट रही। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

पिछले 20 माह से लेट चल रही संगम और नौचंदी एक्सप्रेस की तरह अब डेढ़ माह से राज्यरानी एक्सप्रेस भी देरी से पहुंचने लगी है। रविवार रात साढ़े दस बजे पहुंचने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 13 घंटे की देरी से सोमवार पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सिटी स्टेशन पहुंची। देरी से आने के चलते इसे निर्धारित प्रस्थान समय सुबह पौने पांच बजे की बजाय नौ घंटे देरी से दोपहर करीब दो बजे रवाना किया गया। इसके अलावा हरिद्वार से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। इस ट्रेन से जाने वाले यात्री गर्मी में स्टेशन पर इंतजार करते रहे। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे और संगम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। अंबाला-दिल्ली पैसेंजर भी एक घंटा देरी से पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed