फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.27 lakh from the youth under the pretense of earning from home

Meerut News: घर बैठे कमाने का झांसा देकर युवक के 1.27 लाख हड़पे

Mon, 18 Dec 2023 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
1.27 lakh from the youth under the pretense of earning from home
मोदीपुरम। घर बैठे कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवक से 1.27 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने मोबाइल नंबर व बैंक खाता संख्या के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ पल्लवपुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम क्षेत्र में सोफीपुर गोल्डन एस्टेट निवासी विजय वर्मा ने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया था। इसमें घर बैठकर पैसा कमाने की बात कही गई थी। उससे लिंक पर लाइक का रिव्यू करके वापस स्क्रीन शॉट भेजने के लिए कहा गया। बताया गया कि एक रिव्यू के बदले 50 रुपये मिलेंगे। पहले दिन उसे 350 रुपये मिले। इसके बाद उसे 1000 रुपये के बदले 1300 रुपये देने का लालच दिया गया। इसी तरह आरोपी रकम बढ़ाते रहे। रकम फंसने पर उसने दोस्तों से 85 हजार रुपये लेकर जमा करा दिए। साइबर ठगों ने यूपीआई के माध्यम से और कुछ बैंक खातों में भी रकम जमा कराई। जब उसने 1.27 लाख रुपये जमा करा दिए। जब उसने अपने पैसों के बारे में पूछा तो उससे दो लाख रुपये की मांगे गए। इसके बदले जब उसे जमा की गई समस्त धनराशि और बोनस देने का वादा किया गया। जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित के तहरीर के आधार पर पल्लवपुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed