फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन में शहर व रात में हाईवे पर भीषण जाम

दिन में शहर व रात में हाईवे पर भीषण जाम

Sat, 18 May 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
दिन में शहर व रात में हाईवे पर भीषण जाम
दिन में शहर और रात में हाईवे पर भीषण जाम
विज्ञापन


शाम होते ही एनएच 58 पर लगा भीषण जाम, यात्री हुए परेशान
पल्हैडा चौराहा और टोल प्लाजा बन रहा है जाम का
रात में जाम में रंगते रहे वाहन, संपर्क मार्गो पर भी लगा जाम
दिन में दिल्ली रोड समेत कई स्थानों पर लगा रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम/मेरठ। शहर और हाईवे का ट्रैफिक पुलिस के लिए जंजाल बन गया है। शुक्रवार को भी दिन में जहां शहर में अलग अलग स्थानों पर जाम लगा रहा। वहीं शाम होते ही हाईवे जाम की चपेट में आ गया। मोदीपुरम में रात में तीन किमी लंबा जाम लगा लगने से वाहन चालक परेशान रहे। दिल्ली मेरठ हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर में भी भीषण जाम लगा रहा।
शुक्रवार दोपहर को दिल्ली रोड पर जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक जाम लगा रहा। बेगमपुल से लेकर सोतीगंज और भैसाली बस अड्डे के सामने तक वाहन जाम में फंसे रहे। केसरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक भी जाम लगा रहा। रेलवे रोड चौराहे पर भी आड़े तिरछे वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी। दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा और एचआरएस चौक पर वाहन रेंगते रहे। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर कट और मंडी गेट के सामने दोपहर को जाम लगा रहा। वहीं दिल्ली रोड पर अवैध कट पर जहां भारी वाहन रांग साइड आकर मुड़ते हैं जिससे जाम की समस्या बन रही है। दोपहर को हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर भूमिया पुल तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

वहीं मोदीपुरम हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के चलते जाम लग गया। पल्हैडा चौराहे पर फ्लाई ओवर निर्माण के कारण सबसे ज्यादा हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। रोजाना के जाम से यात्री परेशान हैं। हाईवे पर शाम को चार बजे जाम लगना शुरू हुआ। रात में आठ बजे तक तीन किमी लंबा लग गया। इसके अलावा टोल प्लाजा पर भी शुक्रवार की शाम को भयंकर जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed