फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 मई को करें वीर शहीदों को नमन

10 मई को करें वीर शहीदों को नमन

Wed, 08 May 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
10 मई को करें वीर शहीदों को नमन
10 मई को करें वीर शहीदों को नमन
विज्ञापन

- औघड़नाथ मंदिर में सुबह साढ़े नौ बजे होगी पुष्पांजलि
- अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम की होगी शुरुआत
मेरठ।
देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्ति दिलाकर आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों को 10 मई को पुष्प अर्पित करके नमन करें। हर वर्ष की तरह इस बार भी अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान की शुरुआत क्रांति दिवस से होगी। औघड़नाथ मंदिर में सुबह साढ़े नौ बजे से पुष्पांजलि सभा होगी। सभा में शहरवासी मिलकर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित करेंगे।
10 मई 1857 को मेरठ से ही क्रांति की पहली चिंगारी भड़की थी। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में यहां के 85 वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी। कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर में इन शहीदों की स्मृति में बना शहीद स्तंभ आज भी उनकी याद दिलाता है। 10 मई से शुरू होने वाला अमर उजाला का मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न आयोजनों के माध्यम से शहीदों को नमन किया जाएगा।
विज्ञापन

पिछले 10 वर्षों से शहरवासियों के सहयोग से चल रहा मां तुझे प्रणाम का महा अभियान हर वर्ष आगे बढ़ रहा है। 15 अगस्त तक चलने वाले इस महा अभियान में कवि सम्मेलन, मुशायरा, जश्न ए आजादी जैसे कार्यक्रम होंगे। वहीं 15 अगस्त की सुबह पूरा शहर 52 सेकेंड के लिए रुककर राष्ट्रगान गाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed