फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दौराला में हनुमान जयंती पर कई जगह भंडारे का आयोजन

दौराला में हनुमान जयंती पर कई जगह भंडारे का आयोजन

Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
दौराला में हनुमान जयंती पर कई जगह भंडारे का आयोजन
फोटो समाचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला/लावड़। हनुमान जन्मोत्सव पर दौराला के शिव मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। स्वामी राजेंद्र देव महाराज ने दीप प्रवज्ज्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हनुमान की भक्ति चमत्कारी एवं पापों का नाश करने वाली है। नियमित रूप से भगवान की भक्ति करने से बल मिलता है। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि हनुमान जी हर युग में प्रत्यक्ष रूप में हैं। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पुरुषोत्तम उपाध्याय, मुकेश प्रधान, अशोक चौहान, मनीष गुप्ता, तेजपाल कश्यप, रतन सिंह, सचिन उपाध्याय, राजकुमार कश्यप, सचिन उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता ने सरधना रोड पर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ध्वजारोहण एवं प्रसाद वितरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी, केला, इमरती और लड्डू का प्रसाद वितरण किया। इस दौरान मुख्य रूप से विहिप के विभाग अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, बिट्टू, ईश्वर चंद शर्मा, अशोक गौतम, विजय कुमार, आर्यन अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, सचिन जैन, सुंदर, जयभगवान आदि उपस्थित रहे।
लावड़ कस्बे में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सेवा भारती के पदाधिकारियों ने केशव सिलाई कढ़ाई केंद्र पर हनुमान चालीसा का पाठ किया व केंद्र को दरी एवं कंबल भेंट किए। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता दीपचंद सैनी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघ संचालक रहे। गोष्ठी में सेवा भारती के पदाधिकारियों में जितेंद्र, प्रेमपाल, जयकुमार, सौरभ, बदन सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली
खरखौदा। कस्बा एवं गांव बिजौली में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गांव बिजौली में बस स्टैंड पर मौजूद हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों ने दूध, जल व दही का स्नान कराया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, कस्बा खरखौदा में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में पिछले 20 वर्षों से श्रीराम श्याम संकीर्तन मंडल के नेतृत्व में प्रतिवर्ष हनुमान जयंती का बड़ा पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष भी संकीर्तन मंडल के नेतृत्व में 21वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस वर्ष बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ हनुमान मंदिर से प्रारंभ की गई। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, शिव-पार्वती परिवार, राधा-कृष्ण नृत्य व हनुमान जी का डोला आदि की झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष गोपाल बंसल ने हनुमान जी का अभिषेक करके किया। शोभायात्रा मैन बाजार से शुरू होकर मोहल्ला बिचपटिया, मोहल्ला रास, मोहल्ला खड़खड़ियान, मैन रोड से थाने के समक्ष स्थित हनुमान मंदिर से वापस मैन बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाया। वहीं, गांव बिजौली में भी हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं, हापुड़ रोड पर बिजौली मोड़ पर मौजूद हनुमान मंदिर पर ग्रामीणों ने श्री हनुमान की प्रतिमा को दूध, दही व जल से स्नान कराया तथा बाद में चोला चढ़ाकर विशाल भंडारे का आयोजन किया। इस मौके पर विजय गुप्ता, मुनेश सैनी, धर्मवीर ठाकुर, नवीन त्यागी, मनीष बंसल, गुरुदत्त त्यागी, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद, होतीलाल मुंडे, संदीप त्यागी, तरुण त्यागी व गांव बिजौली में फौजी जयपाल सिंह, लखपत राय, विनोद, उमेश गिरी, अंकुर शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।


सुंदरकांड पाठ का आयोजन
सरधना। नगर एवं देहात क्षेत्र में शुक्रवार को भगवान श्री रामभक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हनुमान मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना की गई और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। नगर के पुलिस चौकी बस स्टैंड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नीरज गुप्ता, डॉ. महेश पालीवाल, कमलेश पालीवाल, मुकुल चंदेल, दीपक मित्तल, जयभगवान तोमर समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, दबथुवा में भी हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारत गैस सर्विस पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सुधांशु गोयल, हिमांशु गोयल आदि मौजूद रहे। उधर, अटेरना में भी शिव शक्ति साईं एवं हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, पवन कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। जुल्हैड़ा गांव के हनुमान मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर हनुमान जी का पूजन किया गया। इस मौके पर हुरमत, राजवीर, भगतजी, बिल्लू, सुधीर, सुरेंद्र, राजू, मुनेश आदि मौजूद रहे। वहीं, तहसील स्थित शिव मंदिर में भी सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान शिवराज त्यागी, श्रीपाल गिरी, राजमंगल मिश्रा, शिवम, चंदर, बीना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed