{"_id":"5c7c4439bdec22270200edcd","slug":"121551647801-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज औघड़नाथ की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज औघड़नाथ की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज औघड़नाथ की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन
मेरठ। कैंट स्थित बाबा औघड़नाथ मंदिर की ओर सोमवार को वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। महाशिवरात्रि के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जगह-जगह बेरिकेडिंग की गई है, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे।
एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि जलाभिषेक के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है। मंदिर की ओर कोई वाहन प्रवेश न करे, इसके लिए बाला जी मंदिर की तरफ मुख्य गेट पर बेरिकेडिंग की गई है। नैंसी चौराहे की ओर से आने वाले रास्ते पर भी यही व्यवस्था बनाई गई है। बैरियर लगाकर वाहनों को रोक जाएगा। मंदिर की ओर एक रास्ता सैन्य अस्पताल की ओर से भी आता है। इस रास्ते पर आने वाले वाहनों को एमईएस के सामने से वेस्ट एंड रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। तीनों ही रास्तों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।