फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोल्डन रंग में रंगे ट्रेनों के कोच

गोल्डन रंग में रंगे ट्रेनों के कोच

Sat, 23 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
गोल्डन रंग में रंगे ट्रेनों के कोच
फोटो -
विज्ञापन

वर्ल्ड क्लास लुक में नजर आने लगी ट्रेनें

- इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस के कोच को दिया गया नया लुक
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग से ली गई थी सलाह
दीपक भारद्वाज
मेरठ। रेलवे ने ट्रेनों के कोच का रंग बदल दिया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइनिंग की सलाह के बाद उत्कृष्ट योजना के तहत एक्सप्रेस ट्रेनों का कायाकल्प किया जा रहा है। जिससे ट्रेनों को वर्ल्ड क्लास लुक दिया जा सके।
इसी योजना के तहत मेरठ से गुजरने वाली इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस के कोच को एक खास लुक दिया गया है। पश्चिम रेलवे की इस ट्रेन के कोच को हल्के पीले रंग में रंगा गया है। वहीं, लाल रंग का बॉर्डर लगाया गया है। पिछले दिनों रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देश पर यह शुरुआत की गई थी। इसके बाद कलर शेड जारी किया गया। अभी रेलवे के पास 50 हजार से अधिक सवारी डिब्बे हैं। इन सभी डिब्बों को आकर्षक लुक देने की शुरुआत कर दी गई है। इन ट्रेनों में पुराने किस्म के डिब्बों वाले यानि आईसीएफ कोच वाली ट्रेनों को चमकाया जा रहा है। इस कवायद को उत्कृष्ट योजना का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

दो हजार ट्रेनों में किया जाएगा बदलाव
दो हजार ट्रेनों के कोच को अलग-अलग रंग में रंगने की तैयारी है। इसके लिए कलर स्कीम को भी लांच किया गया है। जिससे ट्रेनों के कोचआकर्षक नजर आएं। हालांकि, काफी समय से ट्रेनों के कोच का रंग एक जैसा ही चला आ रहा था। इसी को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालयों का किया गया नवीनीकरण
इसके अलावा ट्रेनों में एलईडी लाइटों के साथ-साथ शौचालयों का भी नवीनीकरण किया जा रहा है। सभी ट्रेनों के शौचालयों में बायो टायलेट लगा दिए गए हैं। जिसे रेलवे की तरफ से ‘स्वच्छ रेल टायलेट’ का नाम दिया गया है। वहीं, मेरठ से चलने वाली संगम और नौचंदी में भी बॉयो टायलेट लगा दिए गए हैं।



हमारे यहां अभी किसी ट्रेन के कोच को नया लुक नहीं दिया गया है। हालांकि, इंदौर-एक्सप्रेस का कोच शानदार रंग में रंगे हैं। जिससे यात्रियों को भी देखने पर अच्छा अहसास होता है।
आरपी शर्मा, सिटी स्टेशन अधीक्षक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed