{"_id":"5c5c2c02bdec2273a83ba0ef","slug":"121549544450-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"210 बी में मुनादी से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
210 बी में मुनादी से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 62 कोठियों पर लटकी है ध्वस्तीकरण की तलवार
- बुधवार को कैंट बोर्ड ने एक बार फिर खलबली पैदा कर दी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कैंट के बंगला नंबर 210 बी पर बुधवार को फिर हड़कंप मच गया। कैंट बोर्ड ने अचानक से एक बार फिर मुनादी कराकर लोगों में खलबली मचा दी है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक कैंट बोर्ड की तरफ से 48 घंटे के अंदर कोठियां खाली करने की मुनादी कराई गई है। इसके बाद निवासियों ने सांसद और विधायक को इसकी जानकारी दी। वही, कैंट बोर्ड की तरफ से ऐसी किसी भी कार्रवाई करने की पुष्टि नहीं की गई।
बंगला नंबर 210 बी में बने आरआर मॉल को 9 जुलाई 2016 में गिराया गया था। दूसरे चरण में 62 कोठियों पर कार्रवाई की जानी थी। लेकिन, आरआर मॉल के मलबे में दबकर चार लोगों की मौत के बाद हुए बवाल से कैंट बोर्ड ने कार्रवाई पर विराम लगा दिया। अब एक बार फिर कैंट बोर्ड यहां कार्रवाई करने के मूड में आ गया है। हालांकि, सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने इस संबंध में तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर परिकर से बात की थी। बुधवार को भी स्थानीय लोगों ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल से बात की। सांसद ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें इस तरह की कार्रवाई दोबारा से होने के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से पहले वह कैंट बोर्ड अफसरों से बात करेंगे। इस मामले को कई बार रक्षामंत्री के सामने रखा चुका है। इस पर हल निकाला जाएगा।