फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेसहारा गौवंश को लेकर किसानों में आक्रोश

बेसहारा गौवंश को लेकर किसानों में आक्रोश

Mon, 04 Feb 2019 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बेसहारा गौवंश को लेकर किसानों में आक्रोश
- रोहटा के गांव उकसिया के किसानों ने 70 से ज्यादा पशुओं को किया अहाते में बंद
विज्ञापन

- रालोद नेताओं ने गांव में पहुंचकर एसडीएम को दी सूचना, नहीं पहुंची टीम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जंगल में फसलों को नष्ट कर रहे गोवंशों को लेकर किसानों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। प्रशासन द्वारा अभियान न चलाने पर बेसहारा गोवंशों को किसान स्वयं ही पकड़ने लगे हैं। रविवार को रोहटा ब्लॉक के गांव उकसिया के लोगों ने सुबह से शाम तक 70 से ज्यादा गोवंश पकड़कर गांव के अहाते में कैद कर दिया। सूचना पर पहुंचे रालोदियों ने इसकी सूचना अधिकारियों को देकर गोवंश ले जाने को कहा। लेकिन सूचना के बाद भी टीम नहीं पहुंची। भूखे पशु अहाते में परेशान घूम रहे हैं। इनके सर्दी में मरने की भी आशंका है।

प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन से बेसहारा पशुओं को पकड़कर इन्हें कांजी हाउस और गौशाला आदि में रखने के निर्देश दिए हैं। लेकिन जिला प्रशासन इसमें चुस्ती नहीं दिखा रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं पर बाल की प्रक्रिया चल रही है। पशुओं के गेहूं चरने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को 70 से ज्यादा गोवंश पकड़े जाने की सूचना पर गांव में पहुंचे रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने अधिकारियों को कॉल कर पशुओं को ले जाने को कहा। लेकिन रात तक भी कोई टीम गांव में नहीं पहुंची थी। डॉ. सांगवान ने कहा कि बेसहारा पशुओं ने किसानों का जीना मुहाल कर दिया है। पकने की तरफ चल रही गेहूं की फसल को बचाने के लिए किसानों को खेतों पर पहरा देना पड़ रहा है। सरकार इन पशुओं को पकड़ने के अलावा फसल बर्बाद होने से पीड़ित किसानों को फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा प्रदान करें। अगर प्रशासन ने इन पशुओं को नहीं पकड़ा तो मजबूर किसान इन्हें सरकारी कार्यालयों में बांध देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed