{"_id":"5b5a27e44f1c1b4e748b73b3","slug":"121532635108-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएसडीए ने लिया मसाला डोसा का सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएसडीए ने लिया मसाला डोसा का सैंपल
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एफएसडीए ने लिया मसाला डोसा का सैंपल
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे आबूलेन स्थित एक रेस्टोरेंट से मसाला डोसा का सैंपल लिया। इसे जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार ने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी संतोष नामक व्यक्ति ने सरकार के जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की थी। उनका आरोप था वह मसाला डोसा लेने गए थे, उन्हें बासी मसाला डोसा दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत पर यह सैंपल लिया गया है।