{"_id":"5b2d5e6d4f1c1b684d8b7dc7","slug":"121529699949-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रही राज्यरानी, 14 घंटे देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रही राज्यरानी, 14 घंटे देरी से पहुंची
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यरानी पहुंची 14 घंटे लेट
मेरठ। पिछले एक सप्ताह से लेट चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस को राइट टाइम करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे पहुंचने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंची। देरी के चलते इस ट्रेन को निर्धारित प्रस्थान समय से साढ़े दस घंटे की देरी से शाम करीब साढ़े तीन बजे रवाना किया गया। ट्रेन की लेटलतीफी से काफी यात्रियों ने यात्रा रद्द कर रिफंड ले लिया। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस चार व संगम एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची। वहीं आनंद विहार से सिटी स्टेशन तक चलने वाली ईएमयू को कैंसल कर दिया गया। ट्रेंनों की देरी से यात्रियों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि राज्यरानी एक्सप्रेस का रैक ज्यादा लेट चल रहा है। ट्रेन की देरी के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया है।