फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगानगर में योग शिविर में उमड़े लोग

गंगानगर में योग शिविर में उमड़े लोग

Fri, 15 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर में योग शिविर में उमड़े  लोग

विज्ञापन

योगाचार्य आशीष राजस्थान में कराएंगे योग
मेरठ। क्रांतिकारी धरती का लाल योग शिक्षक आशीष शर्मा शास्त्री आरएसी ग्राउंड कोटा राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कराएंगे। योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण के सानिध्य में राजस्थान सरकार की ओर से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे होंगी। समारोह में सूर्य नमस्कार का विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। कोटा के बड़ा गांव में आयोजित समारोह में आशीष शर्मा भी शामिल होंगे।
बड़ा गांव निवासी योगाचार्य रामरस चौधरी के नाम है जिन्होंने 10 फरवरी 2018 को सात मिनट 55 सेकंड में सौ बार सूर्य नमस्कार करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। आशीष शर्मा ने बताया है कि वह भी सौ बार सूर्य नमस्कार सात मिनट 55 सेकेंड से कम समय में कर लेते हैं। सूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं जिसके करने से शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य में संपूर्णता आती है। शरीर को ऊर्जा मिलती है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में कंकरखेड़ा से सैनिक विहार निवासी आशीष शर्मा शास्त्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी जो श्री बिल्वेश्वर संस्कृत महाविद्यालय मेरठ कैंट से संबंधित है वहां से आचार्य का छात्र है। उन्होंने इसके अलावा 2017 में पतंजलि योग समिति मेरठ से सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी लिया है। पिता कुलवंत किशोर शर्मा हैं। कुसाग्र आर्य, प्रदीप, अनुज, सुनील आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगदिवस
- जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की तैयारी पर आयोजित बैठक में दिए निर्देश
मेरठ। जिला प्रशासन 21 जून को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बचत भवन में बैठक करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आइकॉन, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भी योग दिवस में भागीदारी सुनिश्चित कराएं। जनपद मुख्यालय के साथ तहसील मुख्यालय पर भी योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वह अभी से अपनी कार्ययोजना बनाएं तथा योग दिवस को भव्यता एवं सफलता के साथ सम्पन्न कराएं। योग प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक कराया जाएगा। जिसके लिए प्रात: 6 बजे प्रतिभागियों को उपस्थित होना होगा। योग दिवस पर स्टेडियम में पांच हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह स्टेडियम में एक चिकित्सा कैंप स्थापित कराएं जिसमें सभी दवाओं सहित डाक्टरों व स्टाफ के साथ एंबुलेंस की भी व्यवस्था हो। इसके साथ ही सीओ यातायात पार्किंग व्यवस्था देखेंगे, जिससे लोगों को परेशानी न हो।
बैठक में सीएमओ डॉ. राजकुमार, एडीएम प्रशासन रामचंद्र, एडीएम वित्त आनंद कुमार, एसडीएम सदर निशा अनंत सहित तमाम विभागों के अधिकारी और आर्ट आफ लिविंग के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कैंपस में आज से योग शिविर
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सीसीएसयू एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से 21 जून तक योग शिविर का आयोजन होगा। शिविर का उद्घाटन विश्वविख्यात योगाचार्य स्वामी कर्मवीर, कुलपति प्रो. एनके तनेजा और राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी सुबह पांच बजे करेंगे।

फोटो
गंगानगर में लगे योग शिविर में पहुंचे लोग
गंगानगर। मवाना रोड श्रीराम फार्म में चल रहे योग शिविर में बृहस्पतिवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। शिविर में पांचवें दिन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. पूनम गुप्ता व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ. सुरेंद्र तंवर ने भी योगासन किए। वहीं सभी लोगों से 21 जून को स्टेडियम में होने वाले योग कार्यक्रम में ज्यादा मात्रा में पहुंचने की बात कही। जिला योग वेलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक संजीव कुमार ने सभी को योग, आसनों का अभ्यास कराया। बताया कि 17 जून (रविवार) को शिविर में सैकड़ों लोग उपस्थित होकर योग करेंगे। इस मौके पर डॉ. सत्यवीर उपाध्याय, गीता गर्ग, आयुषी, ब्रजभूषण गर्ग, मोहित, शोभित, सनी, अभिषेक , निशांत, मनोज शर्मा, सुशील गुप्ता, आनंद गर्ग, दीपक वर्मा, लोकेश, आशीष शर्मा व प्रिंस आदि मौजूद रहे।



योग साधना कर सीखा सेहतमंद रहने का हुनर
मेरठ। कालिंदी कालोनी पार्क बागपत रोड में योग साधना शिविर लगाया गया। योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी इकाई की ओर से सात दिवसीय योग शिविर आयोजित है। योग से भगाएं रोग, रोग निवारण शिविर में जिला मंत्री एमपी गुप्ता व प्रधान प्रदीप गुप्ता ने योग कराए। डॉ. बीके गुप्ता ने ओम ध्वनि व गायत्री मंत्र कराया। पवन गोयल ने सूक्ष्म क्रियाओं की जानकारी दी। अमिता गर्ग ने योगासन कराए। राधेश्याम गुप्ता ने योग से रोग भगाने की जानकारी दी। बीना गुप्ता ने भजन सुनाए। जिला मंत्री एमपी गुप्ता ने योग की उपचारक मुद्रा, वायु मुद्रा, अपान मुद्रा की जानकारी दी। ईश्वर दयाल ने प्राणायाम कराया। जिला प्रधान प्रदीप गुप्ता ने ध्यान की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को सरस्वती लोक के पानी की टंकी वाले पार्क में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed