{"_id":"5b03378e4f1c1bdf408b6d9f","slug":"121526937486-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर को कुचला, मौत
Updated Tue, 22 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक ने ली पीएनबी इंचौली के शाखा प्रबंधक की जान
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के सामने अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार बैंक के शाखा प्रबंधक को कुचल दिया। गुस्साए लोगों ने पीछा कर ट्रक चालक को दबोच लिया और ट्रक में तोड़फोड़ का प्रयास किया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार बिहार के पटना निवासी विधु शेखर (52) पंजाब नेशनल शाखा (पीएनबी) की इंचौली शाखा में मैनेजर थे। वर्तमान में मेडिकल थाना क्षेत्र के सोमदत्त विहार कालोनी में पत्नी, एक बेटा (10वीं का छात्र) और बेटी के साथ रहते थे। सोमवार रात विधु स्कूटी से घर लौट रहे थे। वापस लौटते वक्त यूनिवर्सिटी के निकट तेजी से आ रहे एक ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। विधु सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलता निकल गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना देख ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाकर चालक को दबोच लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस बुरी तरह घायल विधु शेखर को मेडिकल अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ट्रक में आग लगाने की कोशिश
घटना के बाद भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ का प्रयास किया। आग लगाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया। ट्रक को कब्जे में लिया। मैनेजर के पास मिले कागजात और स्कूटी नंबर से पुलिस को परिजनों का पता चला। जिसके बाद परिजन भी पहुंच गए थे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक सोनू निवासी बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
गिर गया था हेलमेट
पुलिस के अनुसार मैनेजर विधु शेखर ने हेलमेट लगाया हुआ था। लेकिन ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट सिर से गिर गया था। सिर में भी गहरी चोट आई। ट्रक से शरीर कुचल गया था।