फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होटल हरमनी इन की नहीं हुई नीलामी

होटल हरमनी इन की नहीं हुई नीलामी

Mon, 07 May 2018 02:48 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
होटल हरमनी इन की नहीं हुई नीलामी
होटल हारमनी की नहीं हुई नीलामी
विज्ञापन

मेरठ। होटल हारमनी इन की अभी कोई नीलामी नहीं हुई है। रिलायंस कैपिटल से जुड़े एक विधि विशेषज्ञ के अनुसार अभी कंपनी ने किसी को भी होटल नहीं बेचा है। यह बात अलग है कि लगातार होटल खरीदने के इच्छुक लोग कंपनी से संपर्क कर रहे हैं। वहीं, हिमांशु पुरी के कुछ खास दोस्तों की मानें तो हिमांशु के मददगार बनने का दावा करने वाले लोग ही उसके होटल को सस्ते दाम पर खरीदने की फिराक में लगे हैं।
शास्त्रीनगर निवासी हिमांशु पुरी का गढ़ रोड पर होटल हारमनी है। कर्ज में डूबे हिमांशु पुरी 6 मार्च को परिवार सहित लापता हो गए थे। इसके बाद से लगातार हिमांशु पुरी को लेकर तमाम अफवाहें फैलती रही। लेकिन आखिर में साबित हो गया कि वह कर्ज के कारण परिवार सहित मेरठ छोड़कर जा चुके हैं। इसके बाद कर्जदारों ने हिमांशु पुरी को काफी तलाशने का प्रयास किया। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ रिलायंस कैपिटल जिससे हिमांशु पुरी ने मोटा कर्ज लिया था। उसने होटल के बाहर 24.50 करोड़ रुपये की देनदारी का नोटिस चस्पा कर दिया। जब कुछ दिन हिमांशु पुरी नहीं आए तो रिलायंस कैपिटल ने होटल पर अपनी सील लगा दी। इस सील लगने के बाद तय हो गया कि होटल की नीलामी तय है। ऐसे में इस होटल को खरीदने के इच्छुक तमाम लोग होटल खरीदने की फिराक में लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच मई को अफवाह उड़ी कि रिलायंस कैपिटल के दिल्ली कार्यालय में होटल हारमनी नीलाम हो गया है। लेकिन रिलायंट कैपिटल से जुडे़ से लीगल एडवाइजर ने बताया कि अभी होटल नीलाम नहीं हुआ है। लेकिन बहुत सारे लोग लगातार नीलामी की जानकारी लेने और उसके ऊपर टैक्स आदि कितना बनता है, इसकी जानकारी जुटाने आ रहे हैं।

अपने कर्ज को पूरा करना चाहती है कंपनी
होटल को खरीदने के इच्छुक लोग बहुत सस्ते दाम में इसे लेने की फिराक में है। इनमें कुछ लोग हिमांशु पुरी के ही खास है। जो इस बेशकीमती संपत्ति को सस्ते दामों पर खरीदने की फिराक में है। सूत्रों की मानें तो ये लोग ही हिमांशु को मेरठ आने से रोक रहे हैं। क्योंकि यदि हिमांशु मेरठ आते हैं तो वह अपनी मौजूदगी में होटल के मूल्य का सीधे पार्टी से सही मूल्यांकन करा सकते हैं और ऐसे में रिलायंस कैपिटल से समाधान योजना के तहत स्वयं होटल को बेचने का अधिकार प्राप्त कर उसका ऋण चुकता कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ रिलायंस कैपिटल ने 24.50 करोड़ की देनदारी दर्शायी है, ऐसे में कंपनी का प्रयास है कि वह कम से कम इतने रुपये में होटल जरूर नीलाम करे कि उसके कर्ज की रकम पूरी हो सके।

खास बातें:
रिलायंस सूत्रों ने किया संपत्ति की नीलामी से इंकार
होटल मालिक हिमांशु पुरी के खास ही होटल बिकवाने की लगे फिराक में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed