{"_id":"5aaad5064f1c1bb0758b58a2","slug":"121521145094-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट से जगमग होगी माल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलर लाइट से जगमग होगी माल रोड
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलर लाइट से जगमग होगी माल रोड
मेरठ। माल रोड को और सुंदर बनाने के लिए चौराहों और डिवाइडर पर छोटी सोलर लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए कैंट बोर्ड ने सोलर लाइट खरीदने की तैयारी शुरू कर दी है। इन लाइटों के लगने से रात में माल रोड का नजारा मन मोह लेगा।
कैंट बोर्ड माल रोड को सुंदर बनाने का कार्य चल रहा है। कहीं पर तेंदुए के स्टेच्यू लगाए गए हैं तो कहीं पर सड़क किनारे हरियाली का संदेश देता साइकिल चालक सबका मन मोह रहा है। चौराहों का भी सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सप्लाई डिपो के पास हाई मास्क लाइट रात में पूरी सड़क को जगमग किए रखती है। इन सबके अलावा अब कैंट बोर्ड ने माल रोड के चौराहों और कई जगह डिवाइडर पर सोलर लाइट लगाने की कवायद शुरू कर दी है। ये सोलर लाइट अंधेरा होते ही स्वयं ऑन हो जाएंगी। सोलर लाइट से बिजली की भी बचत होगी। कैंट सीईई अनुज सिंह ने बताया कि इसकी पूरी तैयारी हो गई है। जल्द ही लाइटें मंगवाकर लगवाई जाएंगी।