फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिक्षा विभाग के कार्यालयों में मारे छापे, सात मिले अनुपस्थित

शिक्षा विभाग के कार्यालयों में मारे छापे, सात मिले अनुपस्थित

Tue, 13 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के कार्यालयों में मारे छापे, सात मिले अनुपस्थित
छापेमारी में नदारद मिले सात कर्मचारी और अधिकारी
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शिक्षा विभाग के कार्यालयों में औचक निरीक्षण
एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश, संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने पर होगा निलंबन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर सोमवार दोपहर अपर नगर मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार सिंह एवं एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बीएसए और डीआईओएस कार्यालयों पर छापामारी की। इस दौरान सात अधिकारी और कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने बीएसए एवं डीआईओएस को निर्देश दिए कि छापेमारी के दौरान गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण लें। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करें।
डीएम ने कहा कि जनता के कार्यों के निस्तारण में अनदेखी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। कार्यों के निस्तारण में समयबद्धता, गुणवत्ता न पाये जाने पर भी संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया कि कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। इस कारण जनता अपने कार्यों के निस्तारण के लिए इधर-उधर भटकती रहती है। ऐसे लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित करने के लिए ही शिक्षा विभाग में छापामार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में छह मिले गैरहाजिर
डीएम ने कहा जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय में कुल 54 कर्मचारियों में सोमवार को 45 कर्मचारी ही उपस्थिति मिले। नौ कर्मचारियों को अवकाश पर बताया गया। छापामारी के दौरान जिला समन्वय बालिका संतोष गोयल, लिपिक पंकज कुमार, चपरासी और ड्राइवर सुशील कुमार, चपरासी मनीष कुमार, कुलदीप, महेश कुमार गैरहाजिर पाये गए। वहीं डीआईओएस कार्यालय में प्रधान सहायक प्रेमचंद्र अनुपस्थित मिले। इसके अतिरिक्त सुरेंद्र कुमार व यशपाल सिंह कर्मचारियों का उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश दर्ज मिला। लेकिन अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed