{"_id":"5aa0526e4f1c1baa1b8bb30e","slug":"121520456302-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत सामग्री की जांच से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत सामग्री की जांच से मचा हड़कंप
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत सामग्री की जांच से मचा हड़कंप
मेरठ। ट्रांसफार्मर खराब गुणवत्ता के मिलने के बाद अब विद्युत सामग्री भी पीवीवीएनएल एमडी के निशाने पर आ गई है। शिकायतें मिलने के बाद एमडी ने पीसीसी पोल, स्टील पोल, कंडक्टर और एबीसी कंडक्टर की जांच करानी शुरू कर दी है। इससे आपूर्तिकर्ता फर्मों से लेकर सामग्री को हरी झंडी देने वाले अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं। एमडी का कहना है कि खराब गुणवत्ता मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
एमडी आशुतोष निरंजन द्वारा विद्युत भंडार केंद्र में मारे गए छापे में ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता खराब मिली थी। सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट नोएडा ने भी आपूर्ति किए गए ट्रांसफार्मरों को दोयम दर्जे का बताया था। इसके बाद एमडी ने आपूर्तिकर्ता फर्मों को डिबार कर दिया था। अब उनके निशाने में पीसीसी पोल, कंडक्टर, एबीसी कंडक्टर, स्टील पोल, तार आदि सप्लाई करने वाली फर्म भी आ गई है। एमडी के निर्देश पर बनाई गई 16 चेकिंग टीमों ने पश्चिमांचल के सभी 14 जनपदों के विद्युत स्टोर में पहुंचकर सामग्री का निरीक्षण किया। पीसीसी पोल को तोड़कर उनके अंदर मानक सरियों की जांच की गई और उनका वजन भी कराया गया। एमडी ने बताया कि अभी वे चेकिंग टीम से रिपोर्ट लेंगे। इसके बाद खुद औचक निरीक्षण करेंगे।