{"_id":"5a7389dc4f1c1bca798b74f8","slug":"121517521372-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई हेलपलाइन आज से हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई हेलपलाइन आज से हुई शुरू
Updated Fri, 02 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किताब सामने देखकर ही आने लगती है नींद
परीक्षाओं का तनाव दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को सीबीएसई की हेल्पलाइन चालू हुई। पहले दिन ही हेल्पलाइन पर सुबह 8 बजे से फोन आना शुरू हो गए। मेरठ में हेल्पलाइन की कोऑर्डिनेटर वरिष्ठ मनोविज्ञानी डॉ. पूनम देवदत्त हैं।
डॉ. पूनम ने बताया कि सुबह से शाम 6 बजे तक 5 कॉल आए। छात्रों की पहली परेशानी में पढ़ाई में मन नहीं लगने की थी। दो छात्रों ने बताया कि किताब सामने रखते ही नींद आने लगती है। बहुत पढ़ना चाहते हैं लेकिन पढ़ नहीं पाते। किताब देखकर मन इधर-उधर भटकने लगता है। ये सारी स्थितियां पढ़ाई में एकाग्रता की कमी के कारण आती हैं। छात्रों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता कम है, रुचि नहीं हैं इसलिए उन्हें किताब खोलते ही दूसरी ओर जाने का मन करता है।
एकाग्रता बढ़ाने के लिए ये करें
पढ़ाई में मन लगे इसलिए लगातार घंटों बैठकर पढ़ने के बजाय ब्रेक लेकर पढ़ें।
बैठकर पढ़ने के बजाय टहलकर, घूमकर पढ़ें।
पढ़ते वक्त गैजेट्स, सोशल मीडिया को एकदम दूर कर दें।
पढ़ाई के बीच में मनोरंजन भी करते रहें।
हल्का खाना और पूरी नींद लेंगे तो मन लगाकर पढ़ाई कर सकेंगे।
रुचिकर विषयों को पढ़ने के बीच में कठिन विषयों को भी पढ़ें।
सुबह 8 से रात 8 बजे तक करें कॉल
छात्र ही नहीं अभिभावक भी इस हेल्पलाइन पर कॉल करके अपनी परेशानी साझा कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा के तनाव से बचाने व उनकी उलझन सुलझाने के लिए बोर्ड पिछले 21 सालों से इस हेल्पलाइन को संचालित कर रहा है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं। हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 1800118004 है। 9837159564 पर डॉ. पूनम देवदत्त से संपर्क किया जा सकता है। सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर भी अपनी समस्याएं बता सकते हैं। 13 अप्रैल तक हेल्पलाइन जारी रहेगी।