{"_id":"5a0cb1794f1c1bd0408b6e39","slug":"121510781305-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरमहाविद्यालय दौड़ प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरमहाविद्यालय दौड़ प्रतियोगिता आज से
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज से
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा भामाशाह मैदान पर बृहस्पतिवार को अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध 150 महाविद्यालयों से छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। मेरठ, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, बड़ौत, बागपत, सहारनपुर सहित कई जिलों के महाविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय कुलपति एनके तनेजा द्वारा किया जाएगा। मेरठ कॉलेज को इस प्रतियोगिता के लिए जिम्मेदारी दी गई है। कॉलेज प्रवक्ता डॉ. योगेश कुमार ने बताया तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि विजेता टीम का आंध्र प्रदेश के गुंटूर में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में चयन होगा।