{"_id":"5a0cb16f4f1c1b70548bd7f4","slug":"121510781295-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी महिलाओं का आंदोलन जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी महिलाओं का आंदोलन जारी रहेगा
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन रहेगा जारी
मेरठ। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के आह्वान पर कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को 25वें दिन भी धरना जारी रहा। सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि केंद्रीकृत पोषाहार खरीद, मेडिसन व खिलौना किट्स घोटाले का जांच की जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पिछली सरकार ने मानदेय बढ़ाने की बात कही थी लेकिन वर्तमान सरकार ने अभी तक उसे लागू नहीं किया। राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भी कहा कि इन बहनों से सभी विभागीय कार्य कराये जा रहे हैं। भाजपा नेता विजेंद्र अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष संतोष परमार, शहर अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता, राधा वर्मा, अर्चना, सुनीता, शशी त्यागी आदि धरने पर रहीं।