फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनएएस डिग्री कॉलेज में रीता बहुगुणा जोशी का समारोह

एनएएस डिग्री कॉलेज में रीता बहुगुणा जोशी का समारोह

Mon, 30 Oct 2017 02:46 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
एनएएस डिग्री कॉलेज में रीता बहुगुणा जोशी का समारोह
उच्च शिक्षा में महिलाएं बढ़ी हैं, पर रोजगार नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
आजकल छात्राएं बहुत आगे बढ़ रही हैं, लेकिन कुलपति और कुलाधिपति के पद पर कितनी महिलाएं बैठी हैं। महात्मा गांधी कहते थे कि महिलाएं ऊर्जा का भंडार हैं। धर्मग्रंथों में देवियों को देवों से आगे रखा गया है। महिलाएं लगातार राजनीति, खेल हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। महिलाएं सफल हो रही हैं, सम्मान पा रही हैं, मगर रोजगार नहीं मिल रहे। महिला सशक्तिकरण को संविधान बना, मगर महिलाओं को प्राप्त होने वाले अवसर क्यों नहीं बढ़े। टॉपर बनकर भी युवतियों को 10-10 साल बेरोजगार घूमना पड़ता है। नारी सशक्तिकरण व उच्च शिक्षा में उनकी चुनौतियों पर यह विचार मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने रखे।
रविवार को एनएएस डिग्री कॉलेज में राष्ट्र विकास का सशक्त प्रतिमान, उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ती प्रतिभागिता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने छात्राओं की उच्च शिक्षा, समानता व रोजगार पर जोर दिया। कहा कि लड़कों के बजाय 45 प्रतिशत लड़कियां उच्चशिक्षा में जाती हैं। लेकिन नौकरी की बात आते ही उनका प्रतिनिधित्व घट क्यों जाता है। 1950 में देश में 2 विवि थे आज 750 हैं, डिग्री कॉलेज भी बढ़े हैं। मगर रोजगार की बात आते ही वो पीछे हो जाती हैं। लड़कियों को शादी और गर्भावस्था की छुट्टी देनी पड़ेगी इसलिए कंपनियों उन्हें नौकरी देने से बचती हैं।
विज्ञापन



सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, कॉलेज प्रबंध समिति सचिव अमित शर्मा, शोभित विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र, प्रबंध समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा व कॉलेज प्राचार्य डॉ. वी.पी राकेश ने किया। बीएबी के छात्रों ने बैंड प्रस्तुति दी। इस दौरान कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राचार्या डॉ. सुमनलता गर्ग, डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, कृष्णकांत, अरुण कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया। संयोजिका डॉ. शिखा चतुर्वेदी रहीं। पारुल शर्मा, पुनीत शर्मा, रोहित सिंह, अब्दुल, रजनीश, डॉ. गुंजन शर्मा, डॉ. अनु कुमारी, डॉ. देवेश चंद्र शर्मा, डॉ. नुपूर शर्मा, डॉ. शिखा चतुर्वेदी, डॉ. प्रमोद, डॉ. अनु कुमारी, संजय, अभिषेक भाटिया, सोहनवीर, रघुवीर, सुचित्रा देवी, डॉ. एसके शर्मा सहित स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीसी कैडेट हुई बेहोश
आयोजन में बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा एनसीसी कैडेट समीरा खान बेहोश हो गई। सुबह से ही कैबिनेट मंत्री के स्वागत के लिए एनसीसी कैडेट्स को परेड के लिए खड़ा किया गया था। संगोष्ठी में जब कैबिनेट मंत्री ने संबोधन शुरू किया तो मंच के सामने खड़ी एनसीसी कैडेट समीरा खान गश खाकर गिर पड़ी। शिक्षिकाओं ने छात्रा को उठाया और पानी पिलाया। डॉ. रीता बहुगुणा ने कहा यह भारत की नारी की शक्ति ही है कि ये छात्रा गिरी और दो मिनट बाद ही ठीक हो गई।


जोशी को सम्मानित किया
फोटो
मेरठ। एनएएस डिग्री कॉलेज में रीता बाहुगुणा जोशी को भाजपा युवा मोर्चा महानगर के सह संयोजक प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इस दौरान तुषार गुप्ता, विनय गुप्ता, अनिता पुंडीर, हर्षित शर्मा, सौरभ भारद्धाज, अमर शर्मा, रीना पटेल, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

खास बात
एनएएस डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बोलीं मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
कहा, सफलता में आगे मगर वीसी, शिक्षाविद बनने में क्यों पिछड़ी हैं छात्राएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed