{"_id":"59bd99a74f1c1b29688b4fb0","slug":"121505597863-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क दवाइयां वितरित कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क दवाइयां वितरित कीं
Updated Sun, 17 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
455 छात्राओं को दी गईं निशुल्क दवा
मेरठ। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ सीएमओ डॉ. राजकुमार ने किया। इस दौरान 455 छात्राओं को खांसी, जुकाम, बुखार आदि की निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही उन्हें स्वाइन फ्लू, डेंगू केबारे में जानकारी दी गई। शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी केचेयरमैन अजय मित्तल, वाइस चेयरमैन डॉ. गलेंद्र शर्मा, सह सचिव डॉ. अशोक अरोड़ा, मनमोहन अग्रवाल, लोकेश वशिष्ठ, पंकज कुमार, हरिकिशन गुप्ता आदि रहे। टीम में दंत चिकित्सक डॉ. प्रीति गुप्ता और डॉ. प्रीति त्यागी, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार आदि रहे।
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
मेरठ। डीएन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता पखवाड़े के दूसरे दिन विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली। शुभारंभ विद्यालय के मंत्री समाज सेवी दयानंद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। कैडेट्स ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर लोगों को स्वच्छता संदेश दिया। रैली का नेतृत्व मेजर सुनील कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने बताया पूरे भारत वर्ष में लगभग 14 लाख एनसीसी कैडेट्स हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य सुशील कुमार सिंह, संजीवेश्वर प्रकाश त्यागी, सुनील कुमार शर्मा ने स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला। रैली में गुड्डू, अमन, शुभम, सौरभ, मगन, रोहित, अनुज, मानसकी समेत 65 कैडेट्स रहे।
पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम आज
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ द्वारा प्लस पोलियो उन्मूलन दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बेगम ब्रिज पर सुबह नौ से शाम चार बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें शून्य से पांच वर्ष तक केबच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी करेंगे।