फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अत्याचार के खिलाफ काली पटटी बांधकर प्रदर्शन

अत्याचार के खिलाफ काली पटटी बांधकर प्रदर्शन

Wed, 13 Sep 2017 02:55 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
अत्याचार के खिलाफ काली पटटी बांधकर प्रदर्शन
काली पट्टी बांध कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। बर्मा के रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार के खिलाफ युवा सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष बदर अली ने कहा कि बर्मा में मुसलमानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। समिति अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह बर्मा में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिये हस्तक्षेप कर उनकी सुरक्षा के लिये कारगर प्रयास करें। इस संबंध में एक ज्ञापन भी राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को दिया। इसके बाद दारूल उलूम देवबंद के उस्ताद कारी मो. खालिद कासमी ने आपसी भाईचारा, मुल्क की तरक्की, सभी की हिफाजत के लिए दुआ कराई। इस मौके पर समिति के आमिर गाजी, अरशद सैफी, नईम सागर, इकबाल अब्बासी, आजाद खान आदि रहे। उधर इसी प्रकरण को लेकर आदर्श सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अनस चौधरी के नेतृत्व में भी डीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed