फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गणपति विसर्जन

गणपति विसर्जन

Sat, 02 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
गणपति विसर्जन
मेरठ। शहर में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने उत्साह से गणेश भगवान की विसर्जन यात्रा निकाली।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सूर्यापुरम कॉलोनी में गणेश उत्सव की धूम रही। रोमी रस्तोगी, आयुष रस्तोगी, अनिल रस्तोगी, उमेश रस्तोगी, मोना रस्तोगी, सर्वेश, अनीता आदि ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। वहीं नव युवा मित्र मंडल ने शीश महल चौक से भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें सबसे मुख्य आकर्षण का केंद्र गणेश जी का रथ रहा। विसर्जन यात्रा शीश महल चौक से प्रारंभ होकर बाबा खाकी, खत्रियों का चौक, बाजार पेड़ामल, वीरु का कुआं, सुभाष बाजार, बुढ़ाना गेट होते हुए जिमखाना मैदान पहुंची। यात्रा में सभी श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर थिरकते चल रहे थे। एक-दूसरे पर गुलाल उड़ा रहे थे। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जिमखाना मैदान से गणपति महाराज को गाड़ी से गंगनहर मुरादनगर विसर्जन के लिए ले जाया गया। अंकुर गुप्ता, सचिन गुप्ता, आयुष गर्ग, शुभम कंसल, समर्थ मित्तल, सुमित, आकाश आदि रहे। शहर के इनके अलावा भी कई स्थानों से भक्त श्री गणेश महाराज को विसर्जन के लिए नानू नहर पुल, मुरादनगर और गढ़ गंगा लेकर गए।


पांचवां गणेश महोत्सव मनाया
नव युवा गणेश मित्र मंडल समिति की ओर से ब्रह्मपुरी में पांचवां गणेश महोत्सव मनाया गया। प्रवीन वर्मा ने बताया कि महोत्सव गणेश चतुर्थी से लेकर 30 अगस्त तक मनाया गया। धूमधाम से गणेश जी का विसर्जन किया गया। सतीश गोयल, मनोज गोयल, मुकेश वर्मा, हर्ष त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed