{"_id":"599f3eb74f1c1bbb1c8b45cb","slug":"121503608503-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के भी मिले दो और मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के भी मिले दो और मरीज
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू ने भी मारा डंक, दो और मरीज मिले
मेरठ। स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू ने भी डंक मारना शुरू कर दिया है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से डेंगू के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। अगस्त माह में डेंगू के मरीजों की संख्या सात पहुंच चुकी है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नीरा गुप्ता (38) निवासी गढ़ रोड और उमंग अरोड़ा (18) निवासी कंकरखेड़ा को डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू मादा एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर ठहरे हुए पानी में पनपते हैं। डेंगू कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को आसानी से हो जाता है। डेंगू के मरीज को तेज ठंड लगकर बुखार आता है। सिर, आंखों और जोड़ों में दर्द होता है। भूख कम लगती है और जी मचलाना, उल्टी-दस्त आने लगते हैं। चमड़ी के नीचे लाल धब्बे आने शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा गंभीर स्थिति में आंख, नाक से खून आ जाता है।