फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12.15 lakh rupees were spent on the construction of the wedding hall... the shehnai did not resonate.

Meerut News: बरात घर निर्माण में 12.15 लाख की रकम लगाई... नहीं गूंजी शहनाई

Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
12.15 lakh rupees were spent on the construction of the wedding hall... the shehnai did not resonate.
दौराला- चिरौड़ी गांव में बरात घर के कमरों के बाहर फर्श की जगह तालाब से निकले कीचड़ से किया गया  - फोटो : संवाद
दौराला। दो साल पहले निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए चिरौड़ी गांव में बरात घर का 12.15 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया गया था। दावा किया गया था कि चिरौड़ी गांव व उसके आसपास के गांवों की बेटियों का विवाह बरात घर में संपन्न कराया जाएगा। बरात घर का निर्माण किया गया लेकिन परिसर का फर्श अब तक अधूरा है। इसके चलते आज तक यहां शहनाई नहीं गूंज सकी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग पर पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान ने चिरौड़ी गांव में सांसद निधि वर्ष 2022-23 के अंतर्गत बरात घर का निर्माण कराया गया था। बरात घर का निर्माण 12 जुलाई 2023 को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग मेरठ ने शुरू किया था और तीन माह में निर्माण पूरा करना था। बरात घर बनकर तैयार हो गया लेकिन बरात घर परिसर के फर्श निर्माण नहीं किया गया। आज तक बरात घर के कमरों के बाहर फर्श का निर्माण नहीं किया गया। आलम यह है कि बरात घर के कमरों के बाहर फर्श निर्माण कराने के बजाय तालाब की सफाई के दौरान निकले कीचड़ से उसका भराव कर दिया गया है।
विज्ञापन


लटका है ताला, ग्रामीण परेशान
बरात घर बनने के बाद विधायक अतुल प्रधान ने अपनी निधि से चारों ओर दीवार खड़ी कराई थी। लेकिन बरात घर पर ताला लटका होने व फर्श निर्माण न होने के कारण गांव की बेटियों का विवाह यहां नहीं हो पा रहा है। इससे उनके परिजनों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अजय, विकास का कहना है कि वह जल्द इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या को रखेंगे। बरात घर खुलना चाहिए ताकि ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरात घर की सुपुर्दगी अभी मुझे नहीं मिली है। अभी बरात घर में काफी काम होने हैं। जल्द वह इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखेंगे। जिससे बरात घर का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।
नरेशपाल, ग्राम प्रधान चिरौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed