फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   120 corruption cases under investigation in Meerut

मेरठ में भ्रष्टाचार के 120 मुकदमों की चल रही जांच

Thu, 10 Dec 2020 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
120 corruption cases under investigation in Meerut
अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस
विज्ञापन

इनमें बाइक बोट घोटाला, दो आईपीएस अधिकारी तो हस्तिनापुर से हटे दरोगा धर्मेंद्र कुमार भी जांच के घेरे में
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महानगर में भ्रष्टाचार के करीब 120 मुकदमों की जांच चल रही है। इनमें सबसे ज्यादा मुकदमे एंटी करप्शन ब्यूरो में हैं। सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक दिवस (09 दिसंबर) पर जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
महानगर में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू और विजिलेंस विभाग द्वारा की जाती है। तीनों विभागों में मिलाकर करीब 120 जांच चल रही हैं। इनमें बाइक बोट घोटाले के अलावा आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा और हिमांशु कुमार के मामले भी हैं। हस्तिनापुर में थानाध्यक्ष रहे धर्मेंद्र सिंह की जांच एंटी करप्शन के ही हवाले है। विभाग कई मामलों में कार्रवाई भी करा चुका है।
विज्ञापन

इन नंबरों पर दें सूचना
सतर्कता अधिष्ठान के एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शासन द्वारा हेल्पलाइन नंबरों पर सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9454401866 (सतर्कता मुख्यालय लखनऊ)
05222304937 (लखनऊ कंट्रोल रूम)
9454400352 (एसपी सतर्कता अधिष्ठान मेरठ)
--
नौ जिलों की जांच करता है एंटी करप्शन
साकेत स्थित सतर्कता अधिष्ठान विभाग में मेरठ जोन के सभी नौ जिलों के मामलों की जांच होती है।
--
ये है भ्रष्टाचार निवारण कानून
संसद ने सन 1988 में भ्रष्टाचार निवारण कानून बनाया। इसका उद्देश्य सरकारी तंत्र एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भ्रष्टाचार खत्म करना है। इसके तहत रिश्वत मांगने के आरोपियों के लिए तीन से सात साल तक की सजा और जुर्माने का भी प्राविधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed