फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 received the Brahmin Shiromani Award

12 को मिला ब्राह्मण शिरोमणी सम्मान

Mon, 25 Nov 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
12 received the Brahmin Shiromani Award
12 को मिला ब्राह्मण शिरोमणी सम्मान
विज्ञापन

मेरठ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ। अभिभावकों ने अपनी बेटियों के लिए बेहतर जीवन साथी की तलाश की, वहीं युवक-युवतियों ने शिक्षा के साथ परंपरा और संस्कारों को भी महत्व दिया। सम्मेलन में उपस्थित रहे लगभग 200 युवक-युवतियों में से 50 में जीवनभर साथ निभाने पर सहमति बनी। कार्यक्रम में 12 लोगों को ब्राह्मण शिरोमणी सम्मान से नवाजा गया।

प्रेमप्रयाग कालोनी स्थित पार्क में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सत्यपाल दत्त शर्मा, ललित मोहन वत्स, गौरव, अशोक शर्मा (जयदेवी नगर), संजय शर्मा, अशोक शर्मा (बीडीसी), पंडित ब्रजभूषण दत्त (स्टार स्पोर्ट्स), पंडित वेद प्रकाश शर्मा, पंडित प्रवीण वशिष्ठ, पंडित नरेश चंद्र शर्मा (बार महासचिव) समेत 12 लोगों को ब्राह्मण शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान ब्राह्मण दर्पण पत्रिका का भी विमोचन हुआ। संचालन पार्षद अनिल शर्मा और दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक पंडित दामोदर शर्मा, सत्यपाल शर्मा, महावीर शर्मा, महेश दत्त शर्मा, त्रिलोक चंद शर्मा, ईश्वर दयाल त्यागी, सत्यबीर त्यागी के अलावा मनोज शास्त्री, अजय भराला, संजय शर्मा, दलीप कुमार शर्मा, सुधीर शर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, अजीत कुमार लवली, जय नंद शर्मा, राकेश कौशिक, विरेंद्र शर्मा, डालचंद शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed