फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 patients deteriorated in Meerut district hospital, four member team will investigate on instructions of DM

12 मरीजों की बिगड़ी तबीयत: अचानक फूलने लगीं सांसें, तपने लगा था शरीर, एक्शन में DM, जांच के लिए गठित हुई टीम

Sat, 16 Sep 2023 11:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Sep 2023 11:32 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में जिला अस्पताल में रात को अचानक 12 मरीजों की तबीयत बिगड़ गई। बताया गया कि मरीजों की अचानक सांसें फूलने लगीं और तपने लगा था। इस मामले में डीएम ने कहा कि लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
12 patients deteriorated in Meerut district hospital, four member team will investigate on instructions of DM
डीएम दीपक मीणा, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में पीएल शर्मा जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती 12 मरीजों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा। सांस फूलने लगी और शरीर तपने लगा। तीमारदारों ने मरीजों की बिगड़ी हालत देख हंगामा कर दिया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस के पहुंचने पर अस्पताल में खलबली मच गई। तुरंत चिकित्सक वहां पहुंचे और सभी मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर इलाज शुरू किया गया। करीब दो घंटे बाद मरीजों की हालत में सुधार हुआ। मरीजों की हालत अब खतरे से बाहर है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


तीमारदारों ने बताया टीबी वार्ड में शुक्रवार रात आठ बजे के आस-पास मरीजों को कोई इंजेक्शन दिया गया था। रात करीब 1:30 बजे मरीजों की सांसें फूलने लगीं। उनको परेशानी होने लगी। धीरे-धीरे सभी मरीजों को ऐसा होने लगा तो वार्ड में हड़कंप मच गया। तीमारदारों ने आरोप लगाया कि जो इंजेक्शन लगाया गया उसमें कुछ कमी या गड़बड़ी थी। इसी वजह से इंजेक्शन की दवा का रिएक्शन हुआ। 

विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि सात मरीज पूरी तरह से ठीक हैं। तीन मरीज अभी इमरजेंसी में भर्ती हैं। कुछ देर बाद ही मरीजों की बिगड़ती तबीयत को नियंत्रित कर लिया गया था। फिलहाल टीबी की दवा को सील कर दिया है। संबंधित दवा के वितरण पर रोक लगा दी है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मामले की जांच कराई जाएगी। एसीएम इसकी रिपोर्ट देंगे। अगर किसी ने लापरवाही की है तो कार्रवाई की जाएगी। - दीपक मीणा, डीएम

यह भी पढ़ें: 
ताबड़तोड़ हत्याएं: सिर-हाथ काटकर नाले में फेंकी लाश तो कहीं जमीन में गाड़ा शव, LLB के छात्र का भी मर्डर, दहशत

विज्ञापन

चार सदस्यीय टीम करेगी जांच
डीएम के निर्देश पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अर्चना त्यागी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय विभागीय जांच टीम का गठन किया गया है। जांच टीम में जिला अस्पताल की एसआईसी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला अस्पताल के एक फिजिशियन और एसीएमओ (एनएचएम) को शामिल किया है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed