{"_id":"6990985cf4e1c02dc60c84d2","slug":"12-matches-were-played-in-the-double-wicket-cricket-tournament-meerut-news-c-72-1-mct1009-148861-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए 12 मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए 12 मुकाबले
विज्ञापन
मेरठ। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले जा रहे 16वें अरुण शुक्ला मेमोरियल डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को 12 मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आरिश और केशव की जोड़ी ने उत्तम और तोहीदूर को हराया। दूसरे मैच में शौर्य और अरनव की जोड़ी ने अवि व आयुष को हराया। तीसरे मैच में कुणाल और अभय की जोड़ी ने रिहान और उमंग को हराकर जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में समीर और वैभव की जोड़ी ने दीपांशु और आदित्य को हराया।
सब जूनियर वर्ग में ध्रुव और शिवांश ने आरुष और शोएब को हराकर जीत दर्ज की। छठे मुकाबले में कबीर और युग ने गोल्डन व आयुष की जोड़ी को हराया। सातवें मैच में भाविक व इशांत ने हमजा व प्रिंस को हराकर जीत दर्ज की। आठवें मैच में ऋतिक व अर्जुन और राघव व देवांश के बीच मुकाबला टाई रहा। दिन के नौवे मुकाबले में फवाज व वासिक ने सुभान व जीशान को हराकर जीत दर्ज की।
दसवें मुकाबले में सार्थक और अक्ष की जोड़ी ने अक्षत और अब्दुल फाहद को हराया जबकि 11वें मुकाबले में देव और कबीर की जोड़ी ने दक्ष और आरोहण को हराकर जीत दर्ज की। दिन के आखिरी और 12वें मुकाबले में सार्थक व विराट ने शम्स और नीरव को हराकर जीत दर्ज की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार को लीग मुकाबले खेले जाएंगे।