फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 mafia of Sotiganj are getting stolen vehicles

सोतीगंज के 12 माफिया कटवा रहे चोरी के वाहन

Thu, 17 Dec 2020 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
12 mafia of Sotiganj are getting stolen vehicles
सोतीगंज के 12 माफिया कटवा रहे चोरी के वाहन
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज में लूट और चोरी के वाहन कटवाने वाले 12 माफिया पुलिस के टारगेट हैं। मन्नू कबाड़ी को जेल भेजने के बाद पुलिस इन माफिया की कुंडली खंगाल रही हैं। पुलिस का दावा है कि मन्नू को रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।
एसओ सदर बाजार दिनेश चंद के अनुसार, मन्नू कबाड़ी ने पूछताछ में सोतीगंज के 12 माफिया के नाम बताए हैं। ये सभी चोरी और लूट के वाहन खरीद कर सोतीगंज और दूसरी जगह पर कटवाते हैं। इनमें हाजी गल्ला और हाजी इकबाल भी शामिल हैं। सभी माफिया पर अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि सोतीगंज के इन माफिया पर शिकंजा कसने से दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में वाहनों की चोरी पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि दिल्ली के दो थाने, टीपीनगर, कोतवाली और सदर बाजार थाने से मन्नू कबाड़ी वांछित चल रहा था। दूसरे राज्यों से भी उसके वांछित होने की बात सामने आ रही है। सदर बाजार पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह पता लगाएं कि मन्नू कहां कहां से वांछित था। ताकि उसका वहां से भी रिमांड बनवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन्नू को रिमांड पर लेगी पुलिस
सदर बाजार पुलिस का दावा है कि मन्नू कबाड़ी से पूरी पूछताछ नहीं हो पाई है। उससे चोरी और लूट के वाहन खपाने की काफी जानकारी पुलिस को जुटानी है। मन्नू को जल्द रिमांड पर लिया जाएगा। एसपी सिटी ने बताया कि मन्नू के मुकदमों की जानकारी जुटाने के बाद उसको रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed