फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 lakh rupees snatched from retired Air Force Wing Commander

Meerut News: एयर फोर्स के सेवानिवृत्त विंग कमांडर से 12 लाख हड़पे

Thu, 20 Nov 2025 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 20 Nov 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
12 lakh rupees snatched from retired Air Force Wing Commander
फैक्टरी में 20 प्रतिशत का शेयर होल्डर बनाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। जूस की फैक्टरी में 20 फीसदी का शेयर होल्डर बनाने का लाचल देकर एयरफोर्स के सेवानिवृत्त विंग कमांडर से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पल्लवपुरम पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में राधा गार्डन निवासी सतेंद्र सिंह सिंह सिरोही ने बताया कि वह एयरफोर्स में विंग कमांडर पद से सेवानिवृत्त हैं। राहुल करनावल निवासी अंसल टाउन ने मसूरी मवाना रोड पर जूस की फैक्ट्री दिखाकर पांच लाख रुपये 2018 में लिए थे। जिसका भुगतान आनलाइन किया गया था। बाद में उनसे कहा कि अभी घाटा चल रहा है। उसने 20 फीसदी के शेयर होल्डर बनने की बात कही, लेकिन उसके बाद 15 हजार रुपये के अलावा बाकी रुपया वापस नहीं किया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसके बाद भी राहुल करनावल ने 40 लाख से 60 लाख रुपये बनाने का प्लान बताकर और रकम फैक्टरी में लगवा दी। यह रकम उसने अपने मकान पर लोन लेकर 20 फीसदी शेयर होल्डर होने के लिए लगाए। फैक्टरी घाटे में जाने पर मार्च 2023 में बेच दी गई। उस समय प्रयांत सिंघल फैक्ट्री स्वामी व राहुल करनावल ने कागजातों पर हस्ताक्षर के दौरान उससे कहा था कि दोनों मिलकर पांच-पांच लाख मकान पर बचा लोन चुकता कर कागज छुड़ा लेंगे। बाद में दो लाख रुपये कार खरीदने के नाम पर नगद पीड़ित से लिए गए। आरोप है कि आरोपी ने कुल 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी उनके साथ की गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर राहुल करनावल निवासी अंसल टाउनपरतापुर बाइपास और प्रयांत सिंघल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed