फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 contenders for six members in Municipal Corporation executive elections

Meerut News: चौधरी चरण सिंह जयंती पर लगे मेले में 152 किसान सम्मानित

Tue, 24 Dec 2024 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
12 contenders for six members in Municipal Corporation executive elections
मेरठ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस पर किसान मेला सर छोटू राम इंजिनियरिंग कालेज में लगा। जैविक एवं प्राकृतिक खेती करके गुड़ सिरका, राब आदि तैयार करने वाले किसानों ने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। मेले में 152 किसानों काे सम्मानित किया गया। मेले का उद्घाटन कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह की ओर से कराए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। डीएम दीपक मीणा ने सीआरएम योजना के तहत मवाना ब्लॉक के खचेडू को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. सुभाष मलिक, कृषि विभाग से डाॅ. एचएस सिरोही, जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने कृषि योजनाओं के बारे में बताया। गेहूं उत्पादन में मूलंचद ग्राम चंदसारा, सरसों में योगेश्वर दयाल हसनपुर रजपुर, धान उत्पादन में कुलदीप कुमार वलीदपुर, उड़द उत्पादन में किशोर कुमार अखत्यारपुर, रागी उत्पादन में वेदपाल सिंह डाहर को जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। गन्ना उत्पादन में सुरेन्द्र सिंह सहजादपुर, कृष्णदत्त अलीपुर, कमल बस्तोरा को, पशुपालन में रविंद्र सिंह छिलोरा, हरेंद्र सिंह किठोली, रविन्द्र सिंह सिखेडा, औद्यानिक फसलों में मुनेंद्र सिंह खेता, राजेंद्रसिंह भराला, रतन सिंह ग्राम पीपलीखेडा ने प्रथम स्थान पाया। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सुनील कुमार भामोरी को जनपद स्तर पर प्रथम और प्रवीण कुमार बिसोला को द्वितीय पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed