{"_id":"5cc21b86bdec225f06010607","slug":"11556224902-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से शादी का झांसा देकर कर रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से शादी का झांसा देकर कर रहा दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह माह से शादी का झांसा देकर कर रहा दुष्कर्म
खरखौदा। युवती को बेसहारा देखकर गांव का एक युवक उसे शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो परिजनों ने कही बाहर भेज दिया। पीड़ित एक सप्ताह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
हापुड़ जिले के एक गांव निवासी युवती माता-पिता की मौत खरखौदा क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में रहने लगी। यहां पड़ोस के एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। वह शादी का झांसा देकर छह माह तक दुष्कर्म करता रहा। एक सप्ताह पहले युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक तथा उसके परिजनों इनकार कर दिया। इतना ही नहीं परिजनों ने युवक को कहीं बाहर भेज दिया। उधर, बदनामी होती देख युवती के रिश्तेदारों ने भी हाथ खींच लिया। पीड़ित शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय आरोपी युवक को समझाने की बात कहकर चलता कर दिया। थाने में न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है। वहीं, सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई कराई जायेगी।