{"_id":"5c9fd368bdec2214023357a9","slug":"11553978216-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस पहुंची, पांच तक आ जाएंगे अर्ध सैनिक बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस पहुंची, पांच तक आ जाएंगे अर्ध सैनिक बल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस पहुंची, पांच तक आ जाएंगे अर्ध सैनिक बल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस अफसरों ने तैयारी पूरी कर ली है। अभी तक जिले में दो कंपनी अर्धसैनिक बलों के साथ ही पंजाब की आर्म्ड पुलिस भी पहुंच गई। शनिवार को पंजाब पुलिस के कमांडेंट बलविंदर सिंह ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी देहात बातचीत की। पंजाब से छह कंपनी फोर्स अभी पहुंची है, जो कई जिलों में लगाई गई है।
एसपी चुनाव सेल संजीव बाजपेई ने बताया कि चुनाव की तैयारियों को लेकर फोर्स का प्लान पूरा कर लिया गया है। आरएएफ, आईटीबीपी, आरपीएसएफ और पंजाब पुलिस पहुंच गई है। अन्य अर्ध सैनिक बल पांच अप्रैल तक पहुंच जाएंगे। चुनाव के लिए जिले में 1198 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 290 मतदान केंद्र संवेदनशील की सूची में रखे हैं। सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अर्ध सैनिक बलों की ड्यूटी रहगी। 27 कंपनी अर्धसैनिक बल, पांच कंपनी पीएसी, पांच हजार राज्य पुलिस के दरोगा और सिपाही मिलेंगे। वहीं 3100 पुलिसकर्मियों की जिले से चुनाव में ड्यूटी रहेगी। छह हजार होमगार्ड भी चुनाव में ड्यूटी करेंगे। वहीं 12 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया गया है।