फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस व सामान्य प्रेक्षक ने लिया जायजा

चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस व सामान्य प्रेक्षक ने लिया जायजा

Sun, 31 Mar 2019 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस व सामान्य प्रेक्षक ने लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना/सरधना। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का जैसे-जैसे दिन नजदीक आ रहा है। निर्वाचन आयोग के साथ समस्त अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। बिजनौर एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के पुलिस प्रेक्षक एवं बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने बूथों से लेकर रजिस्टर एवं चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से विमर्श किया।
बिजनौर एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के पुलिस प्रेक्षक लक्ष्मण गुगुलोत मवाना थाने पहुंचे। वह केरल में इंटेलिजेंस विभाग में इंस्पेक्टर ऑफ जनरल पुलिस के पद पर तैनात हैं। उन्होंने मवाना थाने पहुंचकर सीओ अखिलेश भदौरिया, थाना प्रभारी संजय कुमार से चुनाव संबंधित रजिस्टरों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा बूथों की संख्या, अपराधियों की सूची, शस्त्र जमा कराने का रजिस्टर, अब तक की गई कार्रवाई का जायजा लिया। लक्ष्मण गुगुलोत ने बताया कि अभी तक निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिला है। बिजनौर एवं मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सबसे खास बात यह पाई गई कि यहां पुलिस नवंबर से ही अलर्ट है। अधिकतर बदमाश जेल की सलाखों के पीछे हैं। साथ ही हस्तिनापुर गंगा के खादर में कच्ची शराब बनाने वालों पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान माहौल न बिगड़े इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव में नजर बनाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर राजनीतिक, धार्मिक, जाति एवं धर्म आदि को लेकर की जाने वाली पोस्ट पर आईटी विभाग नजर बनाए हुए है। यदि कोई पोस्ट आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली पाई जाती है तो आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हस्तिनापुर क्षेत्र में बिजनौर लोकसभा सीट के सामान्य प्रेक्षक आईएएस आदेश पीतारमरे पहुंचे। उन्होंने हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथों की जानकारी ली। वहीं, हस्तिनापुर क्षेत्र अंतर्गत बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव संबंधित रजिस्टरों की जांच की साथ ही वेब कास्टिंग को लेकर एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव एवं तहसीलदार मवाना अशोक गुप्ता से जानकारी ली। दोनों प्रेक्षक ने आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। हस्तिनापुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र, आदेश पुंडीर, सतेंद्र चौहान, चमन भड़ाना, सतीश, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सरधना में आईपीएस प्रेक्षक जी लक्ष्मण ने सीओ पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर समेत भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर और देहात क्षेत्र के मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अमले के साथ मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने ग्राम सलावा, खेड़ा, अक्खेपुर, कुशावली आदि में मतदेय स्थल पर बने बूथों को देखा। वहां पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पेयजल एवं बिजली आपूर्ति का जायजा लिया। इसके बाद वह कोतवाली एवं संत चार्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां भी मतदेय स्थलों को देखा। इस दौरान ऑब्जर्वर के साथ सीओ पंकज कुमार सिंह एवं एसओ डीएस राठौर से चुनाव को लेकर चर्चा की। कहा कि वांछित और अपराधियों को गिरफ्तार करें। ऐसे लोगों को चिह्नित कर मुचलका पाबंद करें। वहीं, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखें। ऐसे बूथों पर अतिरिक्त फोर्स की व्यवस्था कराने की हिदायत दी। माहौल बिगाड़ने वालों और आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यहां ऑब्जर्वर ने पोलिंग बूथों पर आने-जाने, बेरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त फोेर्स तैनात करने का आदेश दिया
मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed