फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोतवाली क्षेत्र के ईकडी व दबथुवा गांव में चोरों ने तीन दुकानों में की चोरी

कोतवाली क्षेत्र के ईकडी व दबथुवा गांव में चोरों ने तीन दुकानों में की चोरी

Wed, 27 Mar 2019 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ईकडी व दबथुवा गांव में चोरों ने तीन दुकानों में की चोरी
दो गांव से तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र के ईकड़ी व दबथुवा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना का पता सुबह जाग होने पर चला। पीड़ित ने तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ईकड़ी गांव निवासी सुहैल अब्बासी पुत्र नदीम की गांव में ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात्रि में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से बैट्रा, मोबाइल, चार्जर, ब्लूटूथ व अन्य काफी कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने आमिर सलमानी पुत्र मेहरबान के सैलून-नाई की दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरी दुकान का ताला तोड़कर बैट्रा, होम थियेटर, तीन हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। गढ़ी दबथुवा में चोरों ने अनुज पुत्र भोपाल की इलैक्ट्रोनिक की दुकान का ताला तोड़कर दो इनवर्टर, दो बैट्रे समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह पीड़ित दुकान पर पहुंचे
विज्ञापन

तो चोरी का पता चला। पीड़ितों ने चोरी की सूचना ग्रामीणों व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच करके लौट आई। पीड़ितों ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है,पुलिस ने चोरी की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed