फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिस्टम की खामोशी में फंसा अंडर पास निर्माण कार्य

सिस्टम की खामोशी में फंसा अंडर पास निर्माण कार्य

Tue, 05 Mar 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सिस्टम की खामोशी में फंसा अंडर पास निर्माण कार्य
सिस्टम के फेर में फंसा अंडरपास निर्माण
विज्ञापन

05 मार्च से बंद होना था मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मार्ग
अंडरपास निर्माण कार्य के चलते रेलवे अफसरों ने जिला प्रशासन को लिखा था पत्र
रेलवे अधिकारी बोले, जिला गन्ना अधिकारी ने शुगर मिल के चलते नहीं दी अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
रेलवे लाइन के नीचे बनाए जा रहे अंडरपास सिस्टम के फेर में फंसने लगे हैं। रेलवे अधिकारियों ने पांच मार्च से निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। उन्होंने निर्माण कार्य के चलते पांच मार्च से 25 दिन के लिए मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मार्ग पर यातायात बंद रखने की मांग की थी।
रेलवे की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया था कि पहले पांच जनवरी से निर्माण कार्य होना था, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। अब पांच मार्च से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके चलते 25 दिन तक इस मार्ग पर यातायात बंद रखना पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों ने लिखित में जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से अनुमति मांगी है। निर्माण कार्य में पहले से ही काफी विलंब हो चुका है। ऐसे में यदि लिखित स्वीकृति प्रदान नहीं की गई तो काम शुरू नहीं होगा।
विज्ञापन

पत्र की जानकारी मिलने पर ट्रैफिक अफसरों ने कहा कि वह दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाकर वाहन डायवर्ट कर देंगे। लेकिन रेलवे अधिकारी मार्ग पर यातायात बंद होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करेंगे। इस अंडरपास पर निर्माण कार्य हो भी चुका है, लेकिन आने-जाने के लिए अंडरपास को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसके लिए दोनों तरफ सड़क खोदी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन=====
हमने पहले भी कहा था कि बीस फरवरी के बाद रेलवे काम शुरू कर सकता है। यह प्रशासन का काम है। प्रशासन को ही यातायात व्यवस्था पर निर्णय लेना है। -आनंद शुक्ला, जिला गन्ना अधिकारी
वर्जन====
जिला गन्ना अधिकारी ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। उनका कहना है कि मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल चलने के कारण गन्ने के वाहनों को परेशानी होगी। शुगर मिल में गन्ना पेराई बंद होने के बाद ही निर्माण कार्य करने की बात कही थी। -प्रमोद कुमार पांडेय, सीनियर सेक्शन इंजीनियर

वर्जन=====
निर्माण कार्य कराने की कोई भी जानकारी लिखित में रेलवे ने नहीं दी है। हमारा काम यातायात व्यवस्था का है। डीएम और एसएसपी के निर्देश पर ही ही पुलिस निर्णय लेगी। -संजीव बाजपेई, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed