फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ड्रिप इरिगेशन से बचेगी भविष्य की खेती

ड्रिप इरिगेशन से बचेगी भविष्य की खेती

Fri, 15 Feb 2019 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
ड्रिप इरिगेशन से बचेगी भविष्य की खेती
ड्रिप इरिगेशन से ही बचेगी भविष्य में गन्ने की खेती
विज्ञापन

- नंगलामल शुगर मिल के सहयोग से गन्ना और उद्यान विभाग ने चौधरी चरण सिंह विवि में की कार्यशाला
- कार्यशाला में आए किसानों को दी ड्रिप इरिगेशन की जानकारी, लगाए कृषि उत्पादों के स्टाल
मेरठ। लगातार घटते भूजल से चिंतित कृषि वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों ने ड्रिप इरिगेशन (टपक सिंचाई) को ही भविष्य की खेती करार दिया। बृहस्पतिवार को इस विषय पर नंगलामल शुगर मिल ने गन्ना विकास विभाग और उद्यान विभाग के साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कार्यशाला की। कार्यशाला में आए किसानों को टपक सिंचाई विधि से न केवल अवगत कराया बल्कि टपक सिंचाई उपकरणों और तकनीक का प्रदर्शन भी दिखाया। उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र हरपाल सिंह ने कहा कि गन्ना किसान गन्ने की बुआई प्राय: 1.20 मीटर से लेकर 1.50 मीटर की दूरी पर करते हैं। इसी दूरी के अनुसार ड्रिप सिंचाई करना उचित रहता है। सिंह ने कहा कि ‘पर ड्राप मोर क्राप’ योजना एवं हर खेत को पानी योजना के अंतर्गत प्रदेश के गन्ना किसानों में ड्रिप सिंचाई को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष गन्ना विभाग द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों हेतु (बीपीएल) 80 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के किसानों हेतु 90 फीसदी अनुदान मिलता है। उप निदेशक उद्यान पंकज कुमार ने बताया कि ड्रिप सिंचाई संयंत्र की स्थापना हेतु सामान्य लघु सीमांत किसानों को 55 प्रतिशत और सामान्य किसानों को 45 प्रतिशत अनुदान की व्यवस्था है। किसानों का चयन पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत सेवा के वेब पोर्टल डब्लूडब्लूडब्लू डॉट यूपीएग्री डॉट कॉम पर ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। कार्यशाला को नंगलामल मिल के जीएम केन एलडी शर्मा, वाईडी शर्मा, जयवीर सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए महती जानकारी दी। योजना का लाभ उठा रहे किसानोें सत्यप्रकाश तोमर, जयकरण सिंह, सत्यपाल सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए। इन किसानों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यशाला में इफको, नेटाफिम, धानुका द्वारा प्रदर्शनी स्टालों पर अपने उत्पादों की जानकारी दी।

ये होता है ड्रिप इरिगेशन का फायदा
- पानी की बचत 30-35 फीसदी
- उपज बढ़ोतरी 20-25 प्रतिशत
- भूमि संरक्षण में मदद मिलती है
- इसके माध्यम से फर्टीगेशन अधिक होता है और टपक सिंचाईं के साथ उर्वरकों का उपयोग कम होता है
- उर्वरक उपयोग गन्ने की जड़ों के पास जाने से गन्ने की लाइनों के मध्य खरपतवार नहीं होते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed