{"_id":"5c5c2ca5bdec222c572334d2","slug":"11549544613-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी ने 21 फरवरी से परीक्षा कार्यक्रम में किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी ने 21 फरवरी से परीक्षा कार्यक्रम में किया बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 फरवरी को होनी वाली परीक्षाओं की तिथि बदली
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 21 फरवरी से होने वाली परीक्षाओं के कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बदलाव किया है। शिक्षक रविवार को भी परीक्षा आयोजित कराने का विरोध कर रहे थे। अपडेट परीक्षा कार्र्यक्रम यूनिवर्सिटी ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। छात्र-छात्राएं संशोधित कार्यक्रम वेबसाइट पर दे सकते हैं।
सीसीएसयू ने इस बार यूजी रेग्युलर और यूजी-पीजी प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं शासन के आदेश पर फरवरी में ही कराने की तैयारी कर रखी है। लोकसभा चुनाव से पहले सारी परीक्षाएं पूरी कराने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रविवार को भी परीक्षाएं आयोजित की थी। लेकिन इसका शिक्षकों ने विरोध कर दिया। जिसके चलते अब पूरे परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। रविवार को होने वाली परीक्षाओं की तिथि बदली गई है। ऐसे में छात्र-छात्राएं संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देखें। परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह सात से दस, 11 से दो और शाम तीन से पांच बजे के बीच होंगी। 21 फरवरी को बीए, बीएससी और एमए के पेपर होंगे।