{"_id":"5c54b71ebdec222c51027b98","slug":"11549055774-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबार को मिलेगी नई चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबार को मिलेगी नई चमक
विज्ञापन
टैक्स छूट से बढ़ेगी सोने की चमक
आयकर छूट की सीमा बढ़ाने से कारोबार भी बढ़ने की उम्मीद कर रहे सराफा व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जीएसटी और नोटबंदी से नाराज सराफा कारोबारी को अंतरिम बजट ने खुशहाली का बूस्टर डोज दिया। टैक्स छूट बढ़ाने और किसानों के राहत पैकेज का सीधा लाभ एशिया की सबसे बड़ी गोल्ड मंडी को मिलेगा। आयकर सीमा ढाई से बढ़ाकर पांच लाख करने से आम आदमी भी जेवर खरीदने की सोचेगा। आयकर विभाग की नजर से बचने वाले लोग अब 5 लाख की सीमा तक आराम से गहने खरीदेंगे। अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर को पेंशन मिलने से सस्ते श्रमिक बाजार को मिलेंगे, जो अभी आसानी से नहीं मिल पाते।
मुख्य बिंदु
- जिले में 5 हजार से अधिक सराफा कारोबारी
- सोना, चांदी के अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी का बड़ा कारोबार
- जिले में प्रतिदिन 10 करोड़ रुपये का कारोबार
- एशिया की सबसे बड़ी सोना मंडी है मेरठ
- आबूलेन, सदर, शहर सराफा, नीलगली, शास्त्रीनगर, शारदा रोड प्रमुख सराफा बाजार
बाजार में आएगा ग्राहक
सरकार ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये की है, इससे काफी लाभ मिलेगा। ढाई लाख की सीमा के कारण लोग गहने खरीदने से बचते थे। अब आम ग्राहक भी जेवर खरीदने आएगा। - दिनेश रस्तोगी, सराफा कारोबारी
जीएसटी, एक्साइज ड्यूटी पर देना था ध्यान
सरकार ने अच्छा बजट दिया है। बिक्री बढ़ने की उम्मीद है लेकिन जीएसटी और एक्साइज ड्यूटी को भी घटाना था। इससे कारोबारी को भी लाभ मिलता। - विजय आनंद, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
किसानों की पेंशन का मिलेगा लाभ
सरकार ने किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देने का जो प्रावधान किया है, उसका असर आएगा। अन्नदाता भी छोटे गहने खरीद सकेगा। किसान खुशहाल होगा, तो सोने पर असर पड़ता है। दिनेश भारद्वाज, अध्यक्ष मेरठ इंडियन बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन
पीली धातु में बढ़ेगा निवेश
सरकार नई गोल्ड पॉलिसी लाने की तैयारी में है, इससे कारोबार को लाभ मिलेगा। श्रमिकों को जो पेंशन देने की बात कही है, उससे सस्ते श्रमिक बाजार को मिलेंगे। स्वर्णकारों को रोजगार मिलेगा। इसका लाभ गहनों की बनवाई पर भी आएगा। - राजेश सिंघल, सराफा कारोबारी