फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ-करनाल बंद कर होने से जाम में फंसे लोग

मेरठ-करनाल बंद कर होने से जाम में फंसे लोग

Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल बंद कर होने से जाम में फंसे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरूरपुर। एनएच 58 के सिवाया टोल प्लॉजा पर घट रही वाहनों की संख्या से टोल वसूली की चिंता स्थानीय प्रशासन को सता रही है। जिस कारण टोल वसूली में बढ़ोतरी कराने के लिए मेरठ-करनाल हाईवे ही बंद करा दिया है। करनाल की ओर से मेरठ जाने वाले वाहनों को सरधना के रास्ते वाया दौराला भेजकर टोल देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हाईवे पर वाहनों का डायवर्जन होने से चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। प्रशासन के इस तानाशाही फैसले से आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं, मेरठ जाने में धन और समय अधिक लग रहा है।

सरूरपुर पुलिस ने बुधवार सुबह अचानक मेरठ-करनाल हाईवे को बंद कर रूट डायवर्जन कर दिया। जिसके चलते भूनी चौराहे पर कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बारे में पुलिसकर्मियों का कहना है कि नानू गंगनहर पुल पर काम चल रहा है। दो घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी हाईवे नहीं खोला गया। पुलिसकर्मियों ने सीओ सरधना के आदेश पर हाईवे को बंद करने की जानकारी दी। वहीं, इस बाबत सीओ सरधना संतोष सिंह से हाईवे बंद करने की जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि टोल से बचने के लिए वाहन चालक हाईवे का प्रयोग कर रहे हैं। जबकि इस रास्ते पर कोई टोल नहीं पड़ता है। दरअसल जब से गंगनहर पटरी का निर्माण हुआ है दिल्ली से आने वाले वाहन टोल से बचने के लिए एनएच 58 को छोड़कर गंगनहर मार्ग से निकलते हैं। टोल प्लाजा की कमाई में कमी की चिंता स्थानीय प्रशासन को इतनी अखर गई कि गंगनहर मार्ग के बजाय मेरठ-करनाल हाईवे को भूनी चौराहे पर से बंद करा दिया। करनाल की ओर से आने वाले वाहनों को जबरदस्ती डायवर्ट कर सरधना के रास्ते वाया दौराला से मेरठ भेजा गया। राहगीर महेश संगल, विपुल, राजेश्वर, इरशाद, आबिद, गोविंदराम, शोभित आदि का कहना है कि प्रशासन के इस तानाशाही फैसले से आम जनता के साथ-साथ वाहन स्वामियों की जेब पर डाका डाला जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
भूनी चौराहे पर मेरठ-करनाल हाईवे से डायवर्ट कर दिया यातायात
वाहन चालकों और निजी वाहन स्वामियों को हुई परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed