{"_id":"5c1e981abdec2256d8787f98","slug":"11545508890-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा सेवा समिति ने नगरायुक्त का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा सेवा समिति ने नगरायुक्त का पुतला फूंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा सेवा समिति ने नगरायुक्त का पुतला फूंका
- विकास कार्यों के लिए कई दिन से संस्था के सदस्य शहर में मांग रहे भीख
मेरठ। शहर के विकास के लिए युवा सेवा समिति का जगह-जगह भीख मांगने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। समिति सदस्यों ने दिन भर जनता से भीख मांगी और शाम को बच्चा पार्क पर नगरायुक्त का पुतला फूंका। युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली का कहना है कि भीख दो अभियान के तहत युवा सेवा समिति के सदस्य जनता से प्रतिदिन भीख मांग रहे है। जिससे नगर निगम प्रशासन की भी पोल खुल रही है। नूरनगर पुलिया पर भीख मांगी गई। जनता ने 1900 रुपये भीख में दिए। इसके उपरांत सभी सदस्य बच्चा पार्क पर पहुंचे। यहां पर इन्होंने नगरायुक्त का पुतला जलाया। मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कहा कि नगरायुक्त ने शहर का विकास रोक दिया है। वासिफ अंसारी, जुनैद सैफी, अदनान, दानिश त्यागी, इकरार अहमद आदि मुख्य रहे।