{"_id":"5b296d784f1c1b6c4d8b7846","slug":"11529441656-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ रोड पर गोदाम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ रोड पर गोदाम में लगी भीषण आग
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हापुड़ रोड पर नौचंदी थाना क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में मंगलवार देर शाम कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग से आधा दर्जन खोखे और एक कार भी जल गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
ढबाई नगर निवासी मो. बाबू पुत्र शकूर का हापुड़ रोड पर स्क्रैप का गोदाम है। गोदाम में पुराना सामान भरा था। शाम करीब 7:30 बजे बाबू गोदाम का ताला लगाकर घर चला गया था। इस बीच गोदाम में आग लग गई, जो फैलती चली गई। आग ने पास ही आधा दर्जन खोखों और एक कार को भी चपेट में ले लिया। आग पास के एक गोदाम तक भी जा पहुंची। ये खोखे निजाम, रियाजु, चांद और अन्य लोगों के बताए गए। जिनका काफी नुकसान हुआ। वहीं, गोदाम मालिक ने पुलिस को बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आग शार्ट सर्किट से नहीं लगी बल्कि साजिशन लगाई गई है। इंस्पेक्टर नौचंदी ब्रिजेश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें:
गोदाम मालिक ने साजिशन आग लगाने का आरोप लगाया