फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रेस-3 में दिखेंगे कंकरखेड़ा के ग्रीस थापर

रेस-3 में दिखेंगे कंकरखेड़ा के ग्रीस थापर

Fri, 15 Jun 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
रेस-3 में दिखेंगे कंकरखेड़ा के ग्रीस थापर
रेस-3 में दिखेंगे कंकरखेड़ा के गिरीश थापर
विज्ञापन

मेरठ। ईद पर सलमान खान की फिल्म रेस-3 रिलीज हो रही है। फिल्म में मेरठ कंकरखेड़ा निवासी अभिनेता गिरीश थापर भी नजर आएंगे। एक दशक से बॉलीवुड में अपने अभिनय से मेरठ का सितारा बुलंद किए हुए गिरीश थापर फिल्म में भ्रष्ट मंत्री के किरदार में हैं। इससे पहले गिरीश थापर फिल्म पान सिंह तोमर में भी नेता की भूमिका निभा चुके हैं। पान सिंह तोमर के बाद गिरीश सनी लियोनी की फिल्म एक पहेली लीला में भी अहम किरदार निभा चुके हैं। गिरीश थापर फिल्मों के अलावा दो दर्जन से अधिक विज्ञापन फिल्में कर चुके हैं। महिमा शनिदेव की, अम्माजी की गली, गली गली सिम सिम के अलावा तमाम टीवी शो व धारावाहिकों में गिरीश अहम किरदार निभा चुके हैं। रेमोडिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस-3 में अहम किरदार में सलमान खान हैं। सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज़, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह भी फिल्म में नजर आएंगे। गिरीश कहते हैं फिल्म में सलमान खान और अनिल कपूर दोनों का साथ बहुत मजेदार रहा। दोनों अभिनेता कद में बहुत बड़े हैं, मगर जमीन से जुड़े हैं। शूटिंग के दौरान कई ऐसे वाकये हैं जब अनिल कपूर व टीम के अन्य कलाकारों ने हमें बहुत हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed