फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरधना में देर बाजार में लगी आग

सरधना में देर बाजार में लगी आग

Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
सरधना में देर बाजार में लगी आग
सरधना में देर रात बाजार में लगी आग
विज्ञापन

विद्युत ट्रांसफार्मर से आग लगने पर लाखों रुपये का नुकसान
आग से करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक
सरधना। कस्बे में शनिवार देर रात लगी आग अशोक की लाट के समीप रखे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से बाजार में आग भड़क उठी। इससे करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी एवं कस्बे के लोग आग बुझाने में जुटे रहे।

कस्बे में अशोक की लाट के समीप रखे ट्रांसफार्मर में रात करीब 12:45 बजे आग लग गई। इसकी जानकारी पाकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को दी। यहां आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे करीब आधा दर्जन सब्जी, कपडे़ एवं अन्य सामान की दुकानें चपेट में आ गईं। कुछ समय बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंच गई और विद्युत आपूर्ति बंद कराकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग और भड़क गई। इस पर फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी को भी बुलाकर आग बुझाने में लगा दिया। आग फैलने के डर से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यहां पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आग के नुकसान का जायजा अभी नहीं लिया जा सका है। हालांकि को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर पहले भी कई बार आग लग चुकी है जिसमें करीब 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed