फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गड्ढों में तब्दील घंटाघर रोड, जाम के झाम में फंस रहे लोग

गड्ढों में तब्दील घंटाघर रोड, जाम के झाम में फंस रहे लोग

Fri, 18 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील घंटाघर रोड, जाम के झाम में फंस रहे लोग
मेरठ। शहर का दिल घंटाघर जाम और बदहाली का पर्याय बन गया है। यहां की मुख्य सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर गंदा पानी भरने और गहरे गड्ढे होने से यहां हर समय जाम लगा रहता है। लेकिन यहां से गुजरने वाले अफसरों को यह सब दिखाई नहीं देता। नगर निगम द्वारा टेंडर जारी करने के बावजूद यहां काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे रोड चौराहे से लेकर घंटाघर और वहां से छतरी वाला पीर तक की सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। नालियां चोक होने से आए दिन गंदा पानी सड़क पर ही भर जाता है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब यहां लंबा जाम न लगता हो। इस सड़क से नगर निगम के साथ ही अन्य विभागों के तमाम अधिकारी और सत्ता पक्ष के नेता निकलते हैं। इस सबके बावजूद इस मुख्य सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। दिल्ली रोड से शहर के अंदर जाने वाले लोग इसी रोड का सहारा लेते हैं। नगर निगम के अंतर्गत आने वाली इस सड़क की मरम्मत की बात लंबे समय से उठ रही है। भयंकर समस्या होने के बाद भी निगम अधिकारी तमाम तरह के बहाने बनाकर इसकी मरम्मत को टालते रहे हैं। जबकि यहां उठने वाली बदबू से लोगों का सांस लेना भी दूभर हो रहा है।
विज्ञापन

हो चुका टेंडर, शुरू नहीं हुआ कार्य
पिछले दिनों मंडलायुक्त ने इस सड़क के निर्माण के लिए अवस्थापना निधि से 1.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसके बाद जारी हुआ टेंडर एक सप्ताह पहले 91 लाख रुपये में छूट चुका है। इसका कार्य आदेश भी जारी हो चुका है। लेकिन अभी तक ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। निगम के मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय ने बताया कि रोड पर डाली गई पानी की लाइन में कुछ कार्य होना है। इसके लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है। वहीं, डीएन डिग्री कालेज वाली पुलिया के नीचे से पानी की लाइन जा रही है। इसके चलते ही यह पुलिया आए दिन चोक हो जाती है और सड़क पर गंदा पानी भर जाता है। सड़क के दोनों ओर नालियों का भी निर्माण किया जाना है। इस सब कार्य के चलते सड़क का काम शुरू नहीं हो रहा है। सड़क तीन प्रकार की बननी है। दो जगह ये रोड डेंस की होगी और एक जगह आरसीसी की होगी। जल्द ही इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed