फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संशोधित नूरपुर चुनाव-BIJNOR

संशोधित नूरपुर चुनाव-BIJNOR

Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
संशोधित नूरपुर चुनाव-BIJNOR
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने शुक्रवार को भी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद नेता जयंती चौधरी के बीच हुई मुलाकात से बदले समीकरणों को इसकी वजह माना जा रहा है। सपा इस सीट पर किसी मुस्लिम नेता पर दांव खेलने की तैयारी में है और सपा के कई एमएलसी नूरपुर में डेरा डाले हुए हैं। लेकिन लखनऊ में दोनों नेताओं की मुलाकात से समीकरण बदले हैं। कैराना से सपा प्रत्याशी उतारने पर रालोद और सपा में सहमति बनने के बाद रालोद को नूरपुर सीट मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि इसमें अभी भी बसपा की सहमति का पेच फंसा है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की हादसे में मौत होने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है और भाजपा से लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह को चुनाव प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है। सपा भी शुक्रवार को नूरपुर सीट से प्रत्याशी की घोषणा करने वाली थी, लेकिन शाम तक घोषणा नहीं की गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व रालोद नेता जयंत चौधरी के बीच दो घंटे हुई मुलाकात और उससे बदले राजनीतिक माहौल को देखते हुए घोषणा रोक दी गई। इस सीट पर सपा किसी मुस्लिम नेता पर दांव खेलने का पूरा मन बना चुकी है। अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से सपा नेता नईमुलहसन व रफी सैफी के नाम पर विचार विमर्श किया व उनकी राय ली। नईमुलहसन का दावा काफी मजबूत माना जा रहा है। सपा मुस्लिम, दलित व अन्य छोटी जातियों को साथ लेकर चुनावी नैया पार करना चाहती है। सपा के एमएलसी शंशाक यादव, आनंद भदौरिया व अमित यादव नूरपुर क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। इसी बीच लखनऊ में हुई जयंत चौधरी और अखिलेश यादव की मुलाकात से समीकरण बदले है। ऐसे में नूरपुर रालोद के खाते में जाने के कयास लगने शुरू हो गए है। पेच बसपा की सहमति का फंसा है और शीघ्र जयंत चौधरी और बसपा नेता मायावती के बीच मुलाकात होने की संभावना है।
विज्ञापन

सुनील बंसल ने भी टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
बूथ और सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली,सेक्टर बनाकर विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने शुक्रवार को एमएलसी अशोक कटारिया और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया। साथी ही चुनाव क्षेत्र को सेक्टरों में बांटकर, उनका प्रभारी अलग अलग विधायकों को बनाया है। उन्होंने बूथ प्रभारियों को मतदाताओं के संपर्क में रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर सुनील बंसल क्षेत्र में डेरा डाले रहे। हुकूमतपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में सुनील बंसल ने कहा कि विधानसभा का उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने क्षेत्रीय विधायकों को बूथ एवं सेक्टरों की जिम्मेदारी भी सौंपी। अशोक कटारिया ने बताया कि पार्टी नेताओं ने नूरपुर के चुनाव को जीतने की पूरी तैयारी कर ली है। जल्द ही टिकट भी घोषित हो जाएगा। बैठक में एमएलसी विजय बहादुर पाठक, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेंद्र चौधरी, सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह, डॉ यशवंत सिंह, सतपाल सैनी, विधायक कमलेश सैनी, ओम कुमार, पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, विधायक रितेश अग्रवाल, विधायक अजीतपाल त्यागी, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, स्वर्गीय विधायक लोकेंद्र चौहान की पत्नी अवनी सिंह, भाजपा नेता सी पी सिंह, जसवंत सैनी, भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक राजपूत आदि शामिल रहे। संचालन जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed