{"_id":"5aa6c82f4f1c1bbf088b4d9d","slug":"11520879663-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता अभियान चलाएं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता अभियान चलाएं शिक्षक
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। प्रशिक्षकों ने कहा प्रदूषित होता पर्यावरण सृष्टि पर जीवन के लिए अत्यधिक खतरनाक है। सभी को इससे बचाव के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने शिक्षकों से जागरूकता अभियान चलाने को कहा। ।
सोमवार को खेकड़ा बीआरसी केंद्र परिसर में पर्यावरण अध्ययन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया । इसमें प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार एवं सतबीर सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में पेड़ों के अधिक कटान, इंधन का जरूरत से अधिक उपयोग मार्गों पर कूड़ा फेंकने, कल कारखानों के अपशिष्ट नदी एवं नहरों में बहाना, कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग करना, कांच व प्लास्टिक की बोतलों आदि को फेंकने के कारण प्रदूषण पर्यावरण को अत्यधिक प्रदूषित कर रहा है। इस पर ध्यान देना जरूरी है। तभी हम पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं। इसके लिए ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों के साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पालीथिन आदि के प्रयोग को कम करना जरूरी है।