{"_id":"5aa59a4f4f1c1ba3238b4a79","slug":"11520802383-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगा एक्सप्रेस मामले में चोर और कबाड़ी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगा एक्सप्रेस मामले में चोर और कबाड़ी को जेल भेजा
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आरपीएफ ने योगा एक्सप्रेस मामले के मुख्य आरोपी और कबाड़ी को पकड़कर जेल भेज दिया है। कबाड़ी की दुकान से चोरी किया गया कॉलोनी का गेट भी बरामद हो गया है।
गत मंगलवार देर रात दिल्ली से हरिद्वार जा रही योगा एक्सप्रेेस के सामने पाबली खास रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर लोहे के कुछ सरिये आ गए थे। इससे योगा एक्सप्रेस के एक्सल में खराबी आ गई थी। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामले की गहराई से जांच की तो सरिये बंसल टाउन कॉलोनी से चोरी किए गए गेट के निकले थे। तब से आरपीएफ और पल्लवपुरम थाना पुलिस संयुक्त रूप से आरोपियों की धरपकड़ में लगी थी। आरपीएफ कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने बताया कि गेट चोरी करने वाला आरोपी साकिब पुत्र मुन्ना निवासी पाबली खास को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने गेट चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किया गेट नसरु कबाड़ी की दुकान पर बेचा है। नसरू कबाड़ी को जिटौली फाटक के नजदीक उसकी दुकान से पकड़ लिया गया। दुकान से चोरी किया गेट भी मिल गया। दोनों को जेल भेज दिया है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भी भेज दी है। पूछताछ में आरोपी साकिब ने बताया कि वे चोरी का सामान कबाड़ियों के यहां बेचते हैं।